BREAKING NEWS

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

Advertisment

दीपावली व त्योहारों पर मिठाई की दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा : तापड़तोड़ छापेमारी से बलिया‌ में मचा हड़कम्प

Ajay Mishra

Sat, Oct 11, 2025

संवाददाता जितेन्द्र यादव

बलिया:उत्तर प्रदेश के बलिया में दीवाली से पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दिया है. अगामी त्योहारों पर शुद्ध खाद्य पदार्थ को लेकर खाद्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान में टीम ने बड़ी करवाई की है. यह करवाई सचल दल ने खोया के नमूने की मौके पर की गयी जांच में एक खोया स्टार्च की उपस्थिति मिली। जिसके कारण दस कि०ग्रा० खोया को विनष्ट कराया गया, जिसकी कीमत तीन हजार रुपये थी।

इस कारवाई के साथ ही टीम ने सरसो तेल, किसमिस, खोया व छेना मिठाई के कुल पांच नमूने जॉच हेतु संग्रहित किये। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही से खाद्य पदार्थ बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। कई दुकानदार अपनी दुकान बंद कर मौके से गायब हो गए।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ वेद प्रकाश मिश्र के निर्देश में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरीन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने बैरिया में स्थित दुकानो से सरसो तेल, किसमिस, खोया व छेना मिठाई के चार नमूने जॉच हेतु संग्रहित किये। इसके पश्चात पूर्वाचल सिनेमा के सामने स्थित कामधेनू स्वीट्स से काजू कतली के नमूने लिये। इसके अलावा टीम ने दो स्थानो पर लोगो को शुद्धता के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के तहत सचल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा दुकानो की जाँच करते हुये 20 नमूनें लिये गये। जिसमे एक खोया के नमूना में स्टार्च की उपस्थिति के कारण 10 कि०ग्रा० विनष्ट कराया गया जिसकी कीमत तीन हजार रुपये थी। दो दुकानदारों को सुधार सूचना नोटिस दी गयी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश, पुरन्दर यादव, अखिलेश कुमार मौर्य, सतीश कुमार सिंह व धर्मराज शुक्ल थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें