BREAKING NEWS

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

Advertisment

यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन ने की संघर्ष की घोषणा : वेद प्रकाश के नेतृत्व में बी एस ए कार्यालय पर ज्ञापन देकर किया चरणबद्ध संघर्ष का एलान

Ajay Mishra

Wed, Oct 15, 2025

बलिया। यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आव्हान पर जनपद बलिया के समस्त शिक्षा विभाग के लिपिक,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर शिक्षा निदेशालय स्तर पर लम्वित 19 सूत्रीय एवं शासन स्तर पर लम्वित 17 सुत्रीय मांगो को लेकर घरना/ज्ञापन दिया गया जो महानिदेशक स्कूली शिक्षा, शिक्षा निदेशक (माध्यमिक/बेसिक) उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश प्रयागराज को सम्बोधित था तथा यह चेतावनी दी गयी कि यदि उक्त मांगो एवं समस्याओ का निस्तारण नही किया गया तो प्रान्तीय आव्हान पर दिनांक 30.10.2025 को प्रदेश के समस्त जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर दिनांक 12.11.2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, दिनांक 27.11.2025 को प्रदेश के मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक दिनांक 10.12.2025 को संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनांक 23.12.2025 को अपर शिक्षा निदेशक बेसिक उत्तर प्रदेश प्रयागराज दिनांक 16.01.2026 को शिक्षा निदेशक बेसिक उत्तर प्रदेश दिनांक 29.01.2026 को शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ तथा दिनांक 10.02.2026 को महानिदेशक स्कूली शिक्षा लखनऊ के कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। यदि ऊक्त तिथि को भी समस्याओ का समाधान नही किया गया तो दिनांक 25.02.2026 से महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना/प्रदर्शन प्रारंभ किया जाएगा जिसका सम्पूर्ण ऊत्तर दायित्व विभाग के उच्चाधिकारियों तथा शासन की होगी। ज्ञापन देने वाले में वेद प्रकाश पाण्डेय, अब्बाशी,अक्षय श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, विजय शंकर, इंदु, आलोक, संजय यादव ,संदीप श्रीवास्तव,अजय सिंह, मंबोध सिंह, राजेश कुमार ,आशुतोष गुप्ता,अभिषेक सिंह,मुहम्मद खालिद, खड्ग बहादुर,आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें