गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण को लेकर जागरुकता : हरिहरपुर में १६ लाभार्थियों का हुआ टीकाकरण
Ajay Mishra
Sat, Oct 11, 2025
संवाददाता जितेन्द्र यादव
सोनवानी (बलिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी के अंतर्गत उपकेंद्र रेपुरा के हरिहरपुर गांव में शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 को नियमित टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का संचालन एएनएम पुष्पा यादव की देखरेख में संपन्न हुआ।
इस दौरान कुल 16 लाभार्थियों को विभिन्न टीके लगाए गए। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं और माताओं को टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। एएनएम ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर लगने वाले टीके न केवल मां को संक्रमणों से बचाते हैं, बल्कि बच्चे के जन्म के बाद उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाया जा रहा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम प्रत्येक बच्चे के स्वस्थ भविष्य की नींव रखता है। गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा बहू ने घर-घर जाकर माताओं को जागरूक किया और उन्हें सत्र स्थल तक लाने में सहयोग किया।
एएनएम पुष्पा यादव ने ग्रामीणों से अपील की कि कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि समय पर टीका लगवाने से बच्चे को खसरा, पोलियो, टिटनेस, डिप्थीरिया, और काली खांसी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव मिलता है।
गांव की महिलाओं ने भी कहा कि अब वे नियमित रूप से टीकाकरण सत्र में भाग लेंगी और अपने आसपास की अन्य माताओं को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
