BREAKING NEWS

परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी और बायोमैट्रिक अनिवार्य,15 केन्द्रों पर 38000 देंगे परीक्षा,25,26,27को परीक्षा

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

Advertisment

: जिलाधिकारी ने बलिया जनपद में चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों की प्रगति की समीक्षा किया

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग जनपद बलिया के चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उपसंचालक चकबंदी धन राज यादव ने जनपद में किए जा रहे चकबंदी कार्यों एवं चकबंदी न्यायालयों में संबंधित ग्राम के वादों के निस्तारण की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान कहा कि गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की चकबंदी से संबंधित समस्याओं को सुनकर निस्तारित किया जाय। चक कटने के तत्काल बाद कब्जा परिवर्तन कराई जाय, उसमें विलम्ब न किया जाय। चकबंदी से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को समय से कार्ययोजना व मानक कारगुज़ारी के अनुसार पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने चकबंदी वाद लंबित पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी चकबंदी अधिकारियों को मानक के अनुसार वादों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में कम मुकदमे है,उन गांवों को फाइनल कर उनके अगले स्तर की कार्यवाही किया जाय। उन्होंने कहा कि लेखपाल अपने पास डायरी रखें तथा प्रतिदिन कर रहे कार्यों को डायरी में अंकित करें। बैठक में उपसंचालक चकबंदी श्री धन राज यादव, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी श्री सचेंद्र कुमार सिंह व श्री नरेंद्र सिंह सहित विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें