BREAKING NEWS

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

हीटवेभ से बचाव के लिए प्रशासन सख्त,नागरिकों के लिए जरुरी निर्देश,लोगों से सावधानी वरतने की अपील

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाई ग ई,रामगोविन्द चौधरी ने दी बधाई,नेताओं में खुशी

परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी और बायोमैट्रिक अनिवार्य,15 केन्द्रों पर 38000 देंगे परीक्षा,25,26,27को परीक्षा

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

Advertisment

: डा०भोला पाण्डेय के पु्त्र शुभ पाण्डेय ने ग्रहण की कांग्रेस की‌ सदस्यता

बलिया/लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं बैरिया विधानसभा क्षेत्र(उस समय के द्वाबा) के पूर्व विधायक डॉक्टर भोलानाथ पांडे के पुत्र शुभ पांडे ने शनिवार को लखनऊ में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। डा० भोला पाण्डेय अपने साथी देवेन्द्र पाण्डेय के साथ 1978में जनता पार्टी द्वारा निरुद्ध किए गये अपने नेता इन्दिरा गांधी की रिहाई के लिए जहाज का अपहरण किया था जो बाद में बलिया के द्वाबा विधान सभा से विधायक चुने गये। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा लखनऊ कार्यालय पर शुभ पांडे को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराया गया। मोबाइल फोन से वार्ता के दौरान शुभ पांडे ने कहा कि उनके पिता डॉक्टर भोलानाथ पांडे एवं कानपुर के पूर्व विधायक सुमनलता के राजनीतिक विरासत को संभालने के लिए वह पूरी तरीके से कमर कस कर तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बैरिया की सरजमीं उनका राजनीतिक अखाड़ा होगा। उन्होंने कहा कि पिताजी के अस्वस्थ होने के चलते बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कदम कदम पर संघर्ष करना पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र के हर जाति वर्ग की जनता के आशीर्वाद की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि उनके पिताजी के राजनीतिक जीवन में सहयोग करने वाले उन सभी लोगों का मैं हृदय के गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही उनके आशीर्वाद की कामना भी करता हूं,शुभ पाण्डेय ने कहा कि आने वाले दिनों में केंद्र में और प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी जो लोकसभा चुनाव में कमाल दिखाया उसे सभी लोग भली भांति जानते हैं। बेरोजगारी और महंगाई वर्तमान सरकार की सबसे बड़ी कमजोरी है। जिसे इंडिया गठबंधन की सरकार ही दूर कर सकती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें