: पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक कर जनपद में चुस्त-दुरुस्त पुलिस व्यवस्था और मर्यादित व्यवहार के निर्देश दिए
Admin
Wed, Aug 7, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक,बलिया द्वारा जनपद के समस्त अपर पुलिस अधीक्षक,क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के साथ गूगल मीट के माध्यम से संवाद स्थापित कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये जिसमें पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने,अपराध के समूल उन्मूलन एवं आपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत जनपद के समस्त अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के साथ गूगल मीट के माध्यम से संवाद स्थापित कर जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, विवेचना, जनशिकायतों का निस्तारण, यातायात प्रबन्धन, आगामी त्यौहार व पुलिस कर्मियों का जनसामान्य के साथ मर्यादित व्यवहार व साथ ही साथ आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
विज्ञापन
