BREAKING NEWS

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

Advertisment

: पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में की ग ई चेकिंग,7 बजे सायं से 12 बजे रात्रि तक की ग ई चेकिंग

Admin

Tue, Dec 3, 2024
बलिया।पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर व अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा टीम बनाकर दिनांक 02.12.2024 को समय 19.00 से 24.00 बजे तक आपरेशन सेफ स्ट्रीट अभियान चलाया गया, जिसके तहत सभी थानों द्वारा चेकिंग की गयी । उक्त आपरेशन स्ट्रीट अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में कानून/शांति व्यवस्था बनाए रखना व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर अपराध कारित करने एवं मुख्य सड़कों/रास्तों पर आने-जाने वाले महिलाओं व बच्चियों पर फब्तियां करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करना, अवैध असलहा/वाहनों व अवैध मादक पदार्थ पकड़ना आदि रहा। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग करते हुए संदिग्ध वाहनों की चालान एवं बिना वैध परिपत्र के वाहनों की सीज की कार्यवाही की गयी एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध 292 बीएनएस की विधिक कार्यवाही की गयी । आपरेशन सेफ स्ट्रीट अभियान का परिणाम- *कुल चेकिंग किये गये स्थानों की संख्या-58* *कुल चेक किए गये संदिग्ध वाहनों की संख्या- 1134* *चालान किए गये वाहनों की संख्या - 215* *कुल 292 बीएनएस के विरुद्ध की गयी कार्यवाही- 20* *पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति- 2* *कुल बरामदगी- 20 ली0 कच्ची शराब*

विज्ञापन

जरूरी खबरें