BREAKING NEWS

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

हीटवेभ से बचाव के लिए प्रशासन सख्त,नागरिकों के लिए जरुरी निर्देश,लोगों से सावधानी वरतने की अपील

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाई ग ई,रामगोविन्द चौधरी ने दी बधाई,नेताओं में खुशी

परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी और बायोमैट्रिक अनिवार्य,15 केन्द्रों पर 38000 देंगे परीक्षा,25,26,27को परीक्षा

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

Advertisment

: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर की गई वाहन की चेकिंग और हुआ ई चालान

Admin

Wed, Aug 14, 2024
बलिया।पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया विक्रांत वीर के निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस के परिप्रेक्ष्य में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था एवं विशेष सतर्कता बनाये रखने हेतु जनपद के सभी थानों द्वारा आज दिनांकः14.08.2024 को समय 14.30 बजे से 16.30 बजे तक जनपद में विशेष रूप से चोरी वाहन/अवैध शराब/ मादक पदार्थ आदि की विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें जनपद के सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाने के सीमावर्ती थानो, जनपदों एवं राज्य के बार्डर के स्थानों को चिन्हित कर आने-जाने वाले कुल 1720 वाहनों व संदिग्ध व्यक्ति की सघन चेकिंग की गयी, चेकिंग के दौरान सभी थानों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 385 वाहनों का चालान किया गया । चेकिंग के दौरान जनपद में सभी थानों द्वारा क्रमशः *कोतवाली से कुल 12 वाहनों, दुबहड़ से कुल 11 वाहनों, गड़वार से कुल 05 वाहनों, सुखपुरा से कुल 14 वाहनों, फेफना से कुल 09 वाहनों, नरही से कुल 05 वाहनों, चितबड़ागांव से कुल 26 वाहनों, बैरिया से कुल 27 वाहनों, हल्दी से कुल 40 वाहनों, दोकटी से कुल 11 वाहनों, रेवती से कुल 06 वाहनों, बांसडीह से कुल 30 वाहनों, बांसडीह रोड से कुल 06 वाहनों, सहतवार से कुल 04 वाहनों, मनियर से कुल 27 वाहनों, सिकन्दरपुर से कुल 52 वाहनों, खेजुरी से कुल 15 वाहनों, पकड़ी से कुल 27 वाहनों, रसड़ा से कुल 12 वाहनों, नगरा से कुल 17 वाहनों, भीमपुरा से कुल 08 वाहनों, उभांव से कुल 21 वाहनों का ई-चालान किया गया ।* इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान आमजन को यातायात नियमों को पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि "सीटबेल्ट" का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय "हेलमेट" का प्रयोग अवश्य करें ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें