: कला उत्सव प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Wed, Sep 11, 2024
बलिया। कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह व दम खम के साथ हिस्सा लिया । कला प्रतियोगिता के जिला नोडल अधिकारी डॉ. इफ्तेखार खान ने बताया कि जनपद स्तर पर विभिन्न विधाओं में कला उत्सव प्रतियोगिता संपन्न हुई,जिसमें समूह लोक नृत्य बालिका वर्ग में श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज बेल्थरा रोड की प्रिया, नंदिनी,आराधना,साक्षी को प्रथम स्थान , राजकीय उ.मा. वि. रजौली की शिल्पी, प्रिया, नेहा, मुस्कान को द्वितीय स्थान वहीं एकल लोक नृत्य में जीजीआईसी की शालिनी को प्रथम, गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज की पूनम गोंड़ को द्वितीय महर्षी वाल्मिकी विद्या मंदिर की साक्षी को तृतीय तथा बालक वर्ग में कुंवर सिंह इंटर कॉलेज के आदित्य शाह को प्रथम, टाउन इंटर कॉलेज के अशीष शाह को द्वितीय, महर्षी वाल्मिकी विद्या मंदिर के दीपू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । शास्त्रीय नृत्य में सनबीम स्कूल अगरसंडा की आकांक्षा को प्रथम, जीजीआईसी की तरन्नुम को द्वितीय एवं गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज की अमृता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । समूह नाटक में जीजीआईसी बलिया ने प्रथम, सेंट जेवियर स्कूल धरहरा ने द्वितीय, बालक वर्ग में टाउन इंटर कॉलेज प्रथम, कुंवर सिंह इंटर कालेज द्वितीय एवं एकल नाटक में महर्षि वाल्मीकि विद्या मंदिर प्रथम स्थान पर रहा। लोक गायन बालिका वर्ग में चैन बाबा इंटर कॉलेज की रानी गिरि को प्रथम, सेंट जेवियर स्कूल धरहरा को द्वितीय, गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज तृतीय तथा बालक वर्ग में टाउन इंटर कॉलेज को प्रथम, महर्षि वाल्मिकी विद्या मंदिर को द्वितीय, गांधी इंटर कॉलेज चिलकहर को तृतीय स्थान मिला, समूह लोक गायन में सनबीम स्कूल बलिया को प्रथम, शास्त्रीय गायन में गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज की मनीषा गुप्ता को प्रथम, सेंट जेवियर्स स्कूल द्वितीय स्थान पर रहे लोक संगीत वादन में टाउन इंटर कॉलेज के कृष्ण कुमार को प्रथम तथा बालिका वर्ग में जीजीआईसी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ l कहानी वाचन में टाउन इंटर कॉलेज के यश गुप्ता को प्रथम स्थान हासिल हुआ l दृश्य कला बालक वर्ग में टाउन इंटर कॉलेज के अमन वर्मा को प्रथम,सनबीम स्कूल के आशिक वर्मा को द्वितीय, श्री संपूर्णनंद इंटर कॉलेज रतसर के राकेश कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ वहीं बालिका वर्ग में सनबीम स्कूल अगरसंडा की काजल को प्रथम, श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज बेल्थरा रोड नीतू कुमारी को द्वितीय,एवं सेंट जेवियर्स की आकर्षिका श्रीवास्तव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । मूर्तिकला में श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज बेल्थरा के अंजली कुमारी को प्रथम स्थान, संपूर्णानंद इंटर कॉलेज रतसर की रागनी को द्वितीय स्थान, महर्षी वाल्मिकी विद्या मंदिर की सलोनी कुमारी गुप्ता को तृतीय स्थान एवं बालक वर्ग में टाउन इंटर कॉलेज के मौसम कुमार को प्रथम एवं संपूर्णानंद इंटर कॉलेज रतसर के कृष्णानंद द्वितीय स्थान पर रहे। खेल खिलौने में सनबीम स्कूल वंश भारती प्रथम, संपूर्णानंद इंटर कॉलेज रतसर की प्रतिमा प्रजापति को द्वितीय टाउन इंटर कॉलेज की स्नेहा शाह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ वहीं बालक वर्ग में मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के संजीत ठाकुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में से नई गाइडलाइन के अनुसार मंडल स्तर पर प्रतिभा करने के लिए जिले की टीम बनाई जाएगी और इन्हें प्रतिभा कराया जाएगा । डॉ. खान ने बताया कि मंडल में प्रतिभाग नई गाइडलाइन के अनुसार कराया जायेगा जसमे 6 विधाओं - संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्य, थिएटर, दृश्य कला, वह पारंपरिक कहानी वचन में कला प्रतियोगिताएं आयोजित होनी है । यह प्रतियोगिताएं मण्डल,राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी । सभी प्रतिभागियों को विद्यालय की प्रधानाचार्या साजिदा बानो ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । निर्णायक मंडल में वरिष्ठ रंगकमी आशीष त्रिवेदी,टीडी कॉलेज के संगीत विभागाध्यक्ष डॉ अरविंद उपाध्याय, प्रसिद्ध लोक गायक शैलेंद्र कुमार मिश्र एवं कला पारखी इरशाद अहमद अंसारी थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार सिंह ने किया । विद्यालय की शिक्षिकाएं श्रीमती रश्मि राय,डॉ.शबनम बानो, अनन्या पांडे, अक्षय श्रीवास्तव, मनबोध सिंह, सौरभ पाण्डेय ने सहयोग किया। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं के साथ प्रतिभा किया।
: जनपद न्यायालय में आशुलिपिक,लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की होगी भर्ती
Wed, Sep 11, 2024
बलिया। जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने बताया है कि जनपद न्यायालय से सेवानिवृत्ति ऐसे कर्मचारी जिनकी आयु 65 वर्ष पूर्ण न हुई हो, से आशुलिपिक, लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर कुल 135 रिक्त पदों पर कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। आवेदक अपना आवेदन पत्र, आयु प्रमाण पत्र व स्वस्थता प्रमाण पत्र के साथ 17 सितंबर को शाम 05 बजे तक मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पास प्रस्तुत कर सकते हैं। अभ्यार्थियों का साक्षात्कार हेतु 20 सितम्बर को प्रातः 10 बजे जनपद न्यायालय परिसर स्थित मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होंगे।
: पूरे जिले में चलेगा सफाई अभियान
Wed, Sep 11, 2024
बलियाः स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत 15 दिन का बृहद सफाई अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत व नगरीय क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई अभियान के सम्बन्ध में जरूरी दिशा-निर्देश दिये। कहा कि सफाई के साथ लोगों को सफाई व स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि 15 दिन के इस अभियान में हर जगह सफाई हो जानी चाहिए। सार्वजनिक सड़क, सार्वजनिक स्थल व नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान हो। सफाई ऐसी हो, जो आम जन को भी दिखे कि उनके गांव में सफाई हो रही है। सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित कराएं कि हर एक सफाईकर्मी अपने ड्यूटी क्षेत्र में जाकर सफाई करे। उनकी प्रतिदिन की लोकेशन वाली फोटो भी रखी जाए। सीडीओ ओजस्वी राज से कहा कि कुछ टीम बनाकर गांवों में रैण्डम चेकिंग भी कराएं और जहां संतोषजनक काम न मिले, वहां कार्रवाई भी सुनिश्चित कराएं। नगरीय निकाय के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर को भी स्वच्छ रखें। प्रतिदिन सुबह झाड़ू लगने के बाद 9 बजे से पहले हरहाल में कूड़ा उठ जाना चाहिए।*सफाई से पूर्व व बाद की फोटो लेना अनिवार्य*जिलाधिकारी ने कहा कि 15 दिन के इस अभियान में सफाई से पहले व बाद की फोटो जरूर लिया जाए। अभियान की समाप्ति के तीन दिन बाद हर ब्लॉक की दस-दस फोटो मुझे उपलब्ध कराएं। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, डीपीआरओ श्रवण सिंह, डीडीओ आनन्द प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।