: हल्दी पुलिस ने अपहृता को सकुशल किया बरामद
Tue, Sep 10, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक बलिया व क्षेत्राधिकारी बैरिया के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हल्दी पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आज थाना हल्दी पुलिस टीम के उ0नि0 बृजेन्द्र कुमार सिंह, म0उ0नि0 किरन यादव मय हमराह हे0का0 रमेश कुमार, म0का0 अमृता पटेल के साथ देखभाल क्षेत्र व मुकदमा अपराध संख्या मु0अ0सं0- 133/2024 धारा 363 भादवि से सम्बन्धित अपहृता को सर्विलांस सेल की मदद से तकनीकी व इलेक्ट्रानिकी उपकरणों की मदद से अपह्रता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया । अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रगति पर है ।
सम्बन्धित अभियोगः
मु0अ0सं0- 133/2024 धारा 363 भादवि थाना हल्दी, जनपद बलिया ।
बरामद करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 श्री बृजेन्द्र कुमार सिंह थाना हल्दी, बलिया ।
2. म0उ0नि0 किरन यादव थाना हल्दी जनपद बलिया ।
3. हे0का0 रमेश कुमार थाना हल्दी जनपद बलिया ।
4. म0का0 अमृता पटेल थाना हल्दी जनपद बलिया ।
: पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय प्रबन्ध समिति की बैठक लेते जिलाधिकारी
Tue, Sep 10, 2024
बलिया: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की प्रबन्ध समिति की बैठक जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय प्रधानाचार्य कक्ष में हुई। जिलाधिकारी ने विद्यालय में पठन पाठन व अन्य क्षेत्रों में प्रगति की जानकारी प्रधानाचार्य से ली और कई सुझाव भी दिये।मुख्य मार्ग से विद्यालय तक खराब सड़क के बारे में जिलाधिकारी ने जानकारी ली। बैठक में मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए सड़क को ठीक कराया जाए। पठन पाठन से जुड़ी जानकारी लेने के बाद जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बोर्ड परीक्षा से पहले नौवीं व ग्यारवीं कक्षा में ही छ़ात्रों की पढ़ाई व टेस्ट पर फोकस किया जाए। इससे छात्र—छात्राएं बोर्ड परीक्षा के लिए पहले से ही तैयार रहेंगे और निश्चित ही अच्छा परिणाम दिखेगा। प्रधानाचार्य ने केंद्रीय विद्यालय परिसर से जल निकास के लिए जरूरी प्रयास करने व स्टाफ क्वार्टर्स के लिए जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिस पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन जिलाधिकारी ने दिया। बैठक में केंद्रीय विद्यालय प्रबन्ध समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
: प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री डां राजेश पाण्डेय की माता जी का निधन
Tue, Sep 10, 2024
बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई के मंत्री मनियर निवासी (हालमुकाम,भृगु आश्रम,बलिया) की माता जी का निधन भृगु आश्रम स्थित आवास पर हो गया है।
उक्त जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने अपनी और अपने संगठन के पदाधिकारी और सभी शिक्षकों की ओर से अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया है।कुछ दिनों से बिमार चल रही थी और शहर के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था।आज ही नर्सिंग होम से घर वापस आई और कुछ ही घंटों बाद उनकी सांसे थम ग ई।सभी शिक्षा क्षेत्रों के पदाधिकारी और सामान्य सदस्यों ने डां राजेश पाण्डेय के माता जी के निधन पर अपनी ओर से शोक व्यक्त किया है।