: महिलाओं व बालिकाओं पर छींटाकशी,अश्लील इशारे व अश्लील गाना गाने वाले दो मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Wed, Jul 31, 2024
बलिया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश में लागू अपराध मुक्त नीति के आलोक में अपराध एवं अपराधियों/ वांछित अभियुक्तों/वारण्टीयों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा चलाये जा रहे धर पकड़ के सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार बाँसडीह के निकट पर्यवेक्षण में आज पीआरवी 6226 की सूचना पर उ0नि0 शकील अहमद मय फोर्स द्वारा पाण्डेय पोखरा के पास से आने जाने वाली महिलाओं व बालिकाओं पर छींटाकशी, अश्लील इशारे, अश्लील गाना गाने वाले दो मनचले इन्द्रजीत पुत्र विनायक गौड निवासी डूहीमूसी थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र 22 वर्ष व पंकज गौड़ पुत्र कमलेश गौड़ निवासी डूहीमूसी निवासी डूहीमूसी थाना बांसडीह बलिया उम्र 18 वर्ष को समय करीब 16.05 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त इन्द्रजीत पुत्र विनायक गौड निवासी डूहीमूसी थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र 22 वर्ष और पंकज गौड़ पुत्र कमलेश गौड़ निवासी डूहीमूसी निवासी डूहीमूसी थाना बांसडीह बलिया उम्र 18 वर्ष
पंजीकृत मुकदमा-
1.मु0अ0सं0 247/2024 धारा 296 BNS थाना बांसडीह जनपद बलिया
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 शकील अहमद थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
2. आरक्षी नितेश यादव थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
3. पीआरवी 6226
:
Wed, Jul 31, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 02 उप निरीक्षकों को शॉल भेंट कर भावभीनी विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी ।
उल्लेखनीय है कि आज बलिया से उप निरीक्षक उदय राम तिवारी एवं उप निरीक्षक गिरीश कुमार राय ने अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । पुलिस लाइन बलिया सभागार कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षकों के विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया । पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर उप निरीक्षक द्वय उदय राम तिवारी एवं उप निरीक्षक गिरीश कुमार राय को उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा भी सेवानिवृत हुए उप निरीक्षक को अपनी शुभकामनायें दी गई ।
: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
Wed, Jul 31, 2024
बलियाः जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बुधवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। अधिकारी द्वय ने जेल के बैरक, अस्पताल, किचन आदि को देखा और जेलर को वहां की व्यवस्था सम्बन्धी जरूरी दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जेल अस्पताल में हौमियोपैथ के डॉ विमलेश कुमार ड्यूटी से नदारद मिले, जिस पर उनका स्पष्टीकरण तलब किया है।जिलाधिकारी ने कहा कि जेल किचन में और बेहतर साफ-सफाई की आवश्यकता है। कैदियों को दिये जाने वाले भोजन मीनू के अनुसार हो और उसकी गुणवत्ता अच्छी हो। इसमें अगर शिकायत मिली तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। जिलाधिकारी कैदियों से भी बातचीत कर आश्वस्त हुए कि उनकी कोई समस्या तो नहीं ! इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रकांत द्विवेदी साथ थे।