BREAKING NEWS

का स्थानान्तरण पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामना

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक,जुलूस में विवाद करने पर होगी कठोर कारवाई

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Advertisment

:

Admin

Wed, Jul 31, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 02 उप निरीक्षकों को शॉल भेंट कर भावभीनी विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी । उल्लेखनीय है कि आज बलिया से उप निरीक्षक उदय राम तिवारी एवं उप निरीक्षक गिरीश कुमार राय ने अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । पुलिस लाइन बलिया सभागार कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षकों के विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया । पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर उप निरीक्षक द्वय उदय राम तिवारी एवं उप निरीक्षक गिरीश कुमार राय को उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा भी सेवानिवृत हुए उप निरीक्षक को अपनी शुभकामनायें दी गई ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें