: सुरहाताल में मनाया गया विश्व वेटलैण्ड दिवस
Fri, Feb 2, 2024
बलिया। विश्व वेटलैण्ड दिवस 02 फरवरी, 2024 के अवसर पर जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार, सुरहाताल के किनारे वाचटावर के पास वृहद रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के मानद लोकपाल श्री गणेश शंकर पाठक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, बलिया विमल कुमार आनन्द द्वारा किया गया तथा संचालन नितेश कुमार पाठक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बलिया वन प्रभाग के समस्त क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। सभी लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभागीय निदेशक द्वारा उपस्थित समस्त आगन्तुकों का स्वागत
किया गया तथा वेटलैण्ड की महत्ता पर विस्तार से अपना विचार रखा गया। उनके द्वारा बताया गया कि जिस प्रकार से हमारे शरीर में किडनी कार्य करती है, उसी प्रकार आर्द्रभूमि भी धरती पर पर्यावरण को शुद्ध करने में अपने भूमिका निभाते है। उक्त कार्यक्रम में ज्ञानपीठिका स्कूल जीराबस्ती बलिया, सुखपुरा इण्टर कालेज सुखपुरा, टाउन इण्टर कालेज बलिया एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरवांकला के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में चित्रकारी प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का
आयोजन किया गया। उपरोक्त समस्त प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पूर्व माध्यमिक विद्यालय, शेरवाकलां के छात्र-छात्राओं द्वारा नाटक एवं फिजिकल कार्यक्रम रहा। सभी बच्चों ने अपने-अपने बिन्दु पर पर अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का प्रयास किया। गणेश कुमार पाठक जी द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि सुरहाताल उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा वेटलैण्ड है, जहां बारह मास पानी रहता है किन्तु धीरे-धीरे सुरहाताल में भी पानी की कमी होती जा रही है, इसका मुख्य कारण बारिश का कम होना तथा कटहलनाला जैसे कई नाले आकर सुरहाताल में मिलते है, जो सुरहाताल में जल के स्त्रोत है, इन पर अतिक्रमण हो जाना तथा इनकी साफ- सफाई न होना सुरहाताल में पानी सूखने का मूल कारण है। सुरहाताल के तली का भी
कभी साफ-सफाई न होने से भी सुरहाताल का तल उथला होता जा रहा है। इस प्रकार से यदि सुरहाताल सूखता रहा तो इसकी उर्वरा क्षमता भी समाप्त हो जायेगी। अन्त में सभा की अध्यक्षता कर रहे प्रभागीय निदेशक विमल कुमार आनन्द द्वारा सभी आये हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया तथा विश्व वेटलैण्ड दिवस 2024 की बधाई देते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
: सामूहिक विवाह के फर्जीवाड़े में बड़ी कारवाई तीन अधिकारी सहित 15 पर कारवाई
Thu, Feb 1, 2024
*अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही जारी, सभी संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध की जाएगी कठोर कार्यवाही : पुलिस अधीक्षक*बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर मनियर में संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुए फर्जीवाडे/ धांधली के मामले में भ्रष्टाचारियों एवम् संलिप्त आरोपियों पर कठोर और अभूतपूर्व कार्रवाई की गई है। इस मामले में 30 जनवरी 2024 को एक अधिकारी एवं आठ अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भ्रष्टाचार करने वाले चाहे अधिकारी/ कर्मचारी या कोई भी अन्य हो उसे बक्शा नहीं जाएगा और उस पर कठोर करवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह योजना में भ्रष्टाचार करने वालों पर ऐसी कारवाई की जाएगी कि वह जनपद के लिए नजीर बनेगी।
पुलिस अधीक्षक श्री देव रंजन वर्मा द्वारा बताया गया कि पुलिस द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु थाना मनियर पुलिस टीम के निरीक्षक श्री योगेश यादव, निरीक्षक श्री निशात जमा खां. उ0नि0 मो0 ईस्माईल शेख मय हमराह फोर्स द्वारा मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुई फर्जीवाड़ा/धान्धली के मामले में थाना मनियर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-17/2024 धारा 419,420,409,406,120B IPC से सम्बन्धित अभियुक्तगण सुनील कुमार यादव पुत्र स्व0 लालबिहारी यादव उम्र करीब 34 वर्ष निवासी ग्राम हल्दीराम टोला पनीसरा थाना उभांव जनपद बलिया हा0प0 आनन्द नगर अविनाश उपध्याय का मकान (सुमित्रा सदन) थाना कोतवाली जनपद बलिया आदि 15 नफर को आज दिनांक 01.02.2024 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया गया ।
*सम्बन्धित अभियोग-*
मु0अ0सं0-17/2024 धारा 419,420,409,406,120B IPC भादवि0 थाना मनियर जनपद बलिया
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
नामजद अभियुक्त सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण विभाग गड़वार ब्लाक सुनील कुमार यादव पुत्र स्व0 लालबिहारी यादव उम्र करीब 34 वर्ष निवासी ग्राम हल्दीराम टोला पनीसरा थाना उभांव जनपद बलिया हा0प0 आनन्द नगर अविनाश उपध्याय का मकान (सुमित्रा सदन) थाना कोतवाली जनपद बलिया ,प्रकाश में आया अभियुक्त सम्बद्ध सहायक पटल अधिकारी कार्यालय जिला समाज कल्याण विभाग विकास भवन बलिया हाल तैनाती अधीक्षक अनुसूचित जाति छात्रावास हरपुर- रविन्द्र गुप्ता पुत्र छांगुर गुप्ता उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम बछवल थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ हा0प0 रामपुर उदयभान पनामा टाकीज के पास संतोष राय का मकान थाना कोतवाली जनपद बलिया ,प्रकाश में आया अभियुक्त ADO (समाज कल्याण विभाग) ब्लाक बांसडीह, अतिरिक्त प्रभार ब्लॉक बेरुआरबारी और रेवती-भानुप्रताप पुत्र स्व0 विक्रमा राम उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम उससा थाना पकड़ी जनपद बलिया ,प्रकाश में आया अभियुक्त आलोक श्रीवास्तव पुत्र योगेन्द्र नाथ श्रीवास्तव उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम शिवराम पट्टी थाना बांसडीह कोतवाली जनपद बलिया ,प्रकाश में आया अभियुक्त उपेन्द्र यादव पुत्र रामायण यादव उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम मानिकपुर थाना मनियर जनपद बलिया , में आया अभियुक्त दीपक चौहान पुत्र मोतीलाल चौहान उम्र करीब 31 वर्ष निवासी धधरौली थाना रेवती बलिया,
प्रकाश में आया अभियुक्त मुकेश कुमार गुप्ता पुत्र मदनलाल गुप्ता उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम गायघाट थाना रेवती जनपद बलिया,प्रकाश में आया अभियुक्त रामजी चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम पकहां थाना सहतवार जनपद बलिया
प्रकाश में आया अभियुक्त संतोष यादव पुत्र हीरालाल यादव उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम डुमरिया थाना सहतवार जनपद बलिया ,प्रकाश में आया अभियुक्त अर्जुन वर्मा पुत्र शम्भूनाथ उम्र करीब 29 वर्ष निवासी ग्राम उदहां थाना सहतवार जनपद बलिया ,प्रकाश में आया अभियुक्त रामनाथ पुत्र शुभगनाथ चौरसिया उम्र करीब 65 वर्ष निवासी ग्राम विक्रमपुर पश्चिम थाना मनियर जनपद बलिया ,प्रकाश में आया अभियुक्त अच्छेलाल वर्मा पुत्र रामइकबाल वर्मा उम्र करीब 56 वर्ष निवासी ग्राम गौरीशाहपुर थाना मनियर जनपद बलिया ,प्रकाश में आया अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव पुत्र गौरीशंकर यादव उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम घाटमपुर थाना मनियर जनपद बलिया ,प्रकाश में आया अभियुक्त गुलाब यादव पुत्र स्व0 फौजदारी यादव उम्र करीब 43 वर्ष निवासी ग्राम मानिकपुर ( बिजलीपुर) थाना मनियर जनपद बलिया ,प्रकाश में आया अभियुक्त सर्वजीत सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम बिनहा थाना सहतवार जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया है।
: जिलाधिकारी ने मतदाता जागरुकता वैन को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया
Thu, Feb 1, 2024
बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस विभाग ने जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रत्येक गैस सिलेंडर और इसकी बुकिंग पर्ची पर लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित करने हेतु विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखे गए हैं। इसमें "2024 क त्यौहार बा,बागी बलिया तैयार बा"। "पहले करेगा मतदान बलिया,फिर करेगा जलपान बलिया"और बलिया बागी तबै कहाई, घर-घर से जब वोट दियाई"*, जैसे स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।इस अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में हमारे बलिया का मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक रहे इसके लिए पूरी टीम तैयार है, उसी के दृष्टिगत यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। कहा कि जनपद के सप्लाई वाले गैस सिलेंडर पर एक स्लिप लगी रहेगी और बुकिंग पर्ची पर विभिन्न प्रकार के स्लोगन के माध्यम से लोगों को वोट डालने की अपील होगी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हमारा यह प्रयास रहेगा कि हमारा वोट प्रतिशत राष्ट्रीय एवं राज्य के औसत मतदान प्रतिशत से ऊपर रहे। कहा कि लोगों को कनेक्ट करने के लिए हमारी टीम के द्वारा स्थानीय एवं हिन्दी भाषा एमें विभिन्न प्रकार के स्लोगन तैयार किए गए हैं जिसके माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी भी वोट के लिए उम्र पूरी कर चुके मतदाताओं के नाम जोड़ने व मृतक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने जनपद के सभी मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं से मतदान केंद्र पर जाकर वोट डालने की अपील की।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव, प्रभारी निर्वाचन अधिकारी अखिलेश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।