BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

: सामूहिक विवाह के फर्जीवाड़े में बड़ी कारवाई तीन अधिकारी सहित 15 पर कारवाई

Admin

Thu, Feb 1, 2024
*अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही जारी, सभी संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध की जाएगी कठोर कार्यवाही : पुलिस अधीक्षक* बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर मनियर में संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुए फर्जीवाडे/ धांधली के मामले में भ्रष्टाचारियों एवम् संलिप्त आरोपियों पर कठोर और अभूतपूर्व कार्रवाई की गई है। इस मामले में 30 जनवरी 2024 को एक अधिकारी एवं आठ अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भ्रष्टाचार करने वाले चाहे अधिकारी/ कर्मचारी या कोई भी अन्य हो उसे बक्शा नहीं जाएगा और उस पर कठोर करवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह योजना में भ्रष्टाचार करने वालों पर ऐसी कारवाई की जाएगी कि वह जनपद के लिए नजीर बनेगी। पुलिस अधीक्षक श्री देव रंजन वर्मा द्वारा बताया गया कि पुलिस द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु थाना मनियर पुलिस टीम के निरीक्षक श्री योगेश यादव, निरीक्षक श्री निशात जमा खां. उ0नि0 मो0 ईस्माईल शेख मय हमराह फोर्स द्वारा मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुई फर्जीवाड़ा/धान्धली के मामले में थाना मनियर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-17/2024 धारा 419,420,409,406,120B IPC से सम्बन्धित अभियुक्तगण सुनील कुमार यादव पुत्र स्व0 लालबिहारी यादव उम्र करीब 34 वर्ष निवासी ग्राम हल्दीराम टोला पनीसरा थाना उभांव जनपद बलिया हा0प0 आनन्द नगर अविनाश उपध्याय का मकान (सुमित्रा सदन) थाना कोतवाली जनपद बलिया आदि 15 नफर को आज दिनांक 01.02.2024 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया गया । *सम्बन्धित अभियोग-* मु0अ0सं0-17/2024 धारा 419,420,409,406,120B IPC भादवि0 थाना मनियर जनपद बलिया *नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-* नामजद अभियुक्त सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण विभाग गड़वार ब्लाक सुनील कुमार यादव पुत्र स्व0 लालबिहारी यादव उम्र करीब 34 वर्ष निवासी ग्राम हल्दीराम टोला पनीसरा थाना उभांव जनपद बलिया हा0प0 आनन्द नगर अविनाश उपध्याय का मकान (सुमित्रा सदन) थाना कोतवाली जनपद बलिया ,प्रकाश में आया अभियुक्त सम्बद्ध सहायक पटल अधिकारी कार्यालय जिला समाज कल्याण विभाग विकास भवन बलिया हाल तैनाती अधीक्षक अनुसूचित जाति छात्रावास हरपुर- रविन्द्र गुप्ता पुत्र छांगुर गुप्ता उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम बछवल थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ हा0प0 रामपुर उदयभान पनामा टाकीज के पास संतोष राय का मकान थाना कोतवाली जनपद बलिया ,प्रकाश में आया अभियुक्त ADO (समाज कल्याण विभाग) ब्लाक बांसडीह, अतिरिक्त प्रभार ब्लॉक बेरुआरबारी और रेवती-भानुप्रताप पुत्र स्व0 विक्रमा राम उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम उससा थाना पकड़ी जनपद बलिया ,प्रकाश में आया अभियुक्त आलोक श्रीवास्तव पुत्र योगेन्द्र नाथ श्रीवास्तव उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम शिवराम पट्टी थाना बांसडीह कोतवाली जनपद बलिया ,प्रकाश में आया अभियुक्त उपेन्द्र यादव पुत्र रामायण यादव उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम मानिकपुर थाना मनियर जनपद बलिया , में आया अभियुक्त दीपक चौहान पुत्र मोतीलाल चौहान उम्र करीब 31 वर्ष निवासी धधरौली थाना रेवती बलिया, प्रकाश में आया अभियुक्त मुकेश कुमार गुप्ता पुत्र मदनलाल गुप्ता उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम गायघाट थाना रेवती जनपद बलिया,प्रकाश में आया अभियुक्त रामजी चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम पकहां थाना सहतवार जनपद बलिया प्रकाश में आया अभियुक्त संतोष यादव पुत्र हीरालाल यादव उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम डुमरिया थाना सहतवार जनपद बलिया ,प्रकाश में आया अभियुक्त अर्जुन वर्मा पुत्र शम्भूनाथ उम्र करीब 29 वर्ष निवासी ग्राम उदहां थाना सहतवार जनपद बलिया ,प्रकाश में आया अभियुक्त रामनाथ पुत्र शुभगनाथ चौरसिया उम्र करीब 65 वर्ष निवासी ग्राम विक्रमपुर पश्चिम थाना मनियर जनपद बलिया ,प्रकाश में आया अभियुक्त अच्छेलाल वर्मा पुत्र रामइकबाल वर्मा उम्र करीब 56 वर्ष निवासी ग्राम गौरीशाहपुर थाना मनियर जनपद बलिया ,प्रकाश में आया अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव पुत्र गौरीशंकर यादव उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम घाटमपुर थाना मनियर जनपद बलिया ,प्रकाश में आया अभियुक्त गुलाब यादव पुत्र स्व0 फौजदारी यादव उम्र करीब 43 वर्ष निवासी ग्राम मानिकपुर ( बिजलीपुर) थाना मनियर जनपद बलिया ,प्रकाश में आया अभियुक्त सर्वजीत सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम बिनहा थाना सहतवार जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें