BREAKING NEWS

बलिया के CDO द्वारा ब्लाक नगरा के ग्राम तुर्की में बन रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण,प्रमुख कार्य जाने

उपभोक्ता संतुष्टि पर जोर,शिकायत निस्तारण के बाद फीडबैक के निर्देश,DM ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

न्यायिक अधिकारियों ने स्वस्थ जीवन का दिया संदेश,

12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को पॉलिटेक्निक में NCCकैडेट,छात्र,छात्राओं ने प्रधानाचार्य के साथ किया योगाभ्यास

Advertisment

: जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन,अस्पताल में बांटा गया फल

Admin

Sun, Jan 12, 2025
बलिया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन बलिया के जिला कांग्रेस दफ्तर में जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर सबसे पहले जिला महिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। फल वितरण के पश्चात् प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चन्द्र यादव, प्रदेश सचिव जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू, मदन यादव, अबुल फैज, हरिकेन्द्र सिंह ने रक्तदान किया। जिला चिकित्सालय के पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के सभागार में केक काटकर तथा महिलाओं को जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक एवं आज के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चंद्र यादव के द्वारा महिलाओं को शाल देकर सम्मानित कर जन्म दिन मनाया गया। उक्त अवसर पर बोलते हुए केशव चंद यादव ने कहा कि आज हिंदुस्तान में जहां भाजपा सरकार सांप्रदायिक, धार्मिक संघर्ष और जातीय संघर्ष कराने पर उतारू है वहीं प्रियंका गांधी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए सभी कांग्रेस जनों को संकल्प दिला रही है। उमाशंकर पाठक ने कहा कि कांग्रेस कभी धार्मिक संघर्षों में तथा जातिगत संघर्षों में विश्वास नहीं किया है। आज जनमानस की निगाहें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी पर टिकी हुई है। श्रीमती प्रियंका गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर दिग्विजय सिंह, बृजेश सिंह गाँट, राजेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश तिवारी,मुखिया पाण्डेय, संतोष चौबे, राहुल चौबे,महाप्रसाद चौबे,अशोक मिश्र, उषा सिंह , सारिका जायसवाल, रेखा तिवारी,विवेक ओझा, रूपेश चौबे,अभिजीत तिवारी, सत्यम राजनारायण उपाध्याय, हिरा राम उपाध्याय और गिरीश कांत गांधी आदि उपस्थित रहे। संचालन सत्य प्रकाश उपाध्याय और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमा शंकर पाठक ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें