BREAKING NEWS

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

Advertisment

: जनपद में धूमधाम से मना 75 वां गणतंत्र दिवस

Admin

Sat, Jan 27, 2024
बलिया। 75वां राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पूरे जिले में गरिमापूर्ण एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समस्त सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के अलावा शैक्षणिक संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने अपने आवास पर झण्डा फहराने के बाद 8:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में झण्डा फहराने के बाद सलामी ली। इसके बाद वहां उपस्थित समस्त कर्मियों को संविधान के प्रति श्रद्धा, निष्ठा और भारत की संप्रभुता, एकता व अखंडता को बनाए रखने की शपथ भी दिलाई। कलेक्ट्रेट सभागार में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामविचार पाण्डेय के साथ अन्य सेनानी आश्रितों को अंगवस्त्र, मिष्ठान देकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी ने कहा कि आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। हमारे देश का संविधान विश्व को प्रेरणा देता है कि यहां एक साधारण व्यक्ति भी देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है इसके लिए हमारे यहां एक निष्पक्ष चुनाव प्रणाली है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश ने सामाजिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगिक और विज्ञान सहित अन्य क्षेत्रों में प्रगति की है, जो विश्व के लिए एक नजीर है। हमारा चंद्रयान चंद्रमा पर पहुंच चुका है जहां अभी तक विश्व का कोई भी देश नहीं पहुंचा है।अंत में उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर जो प्रतिज्ञा या संकल्प लिया है, उसका पालन अवश्य करें। यहां पर सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम डीपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रकान्त द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर अखिलेश यादव ने भी गोष्ठी को सम्बोधित किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें