BREAKING NEWS

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

Advertisment

: आज मतदान सम्पन्न होने के पश्चात बलिया में सभी मतपेटिकाएं मण्डी में जमा होंगी जिसके लिए पुलिस ने यातायात की व्यवस्था मार्ग परिवर्तन किया है

Admin

Sat, Jun 1, 2024
1.हल्दी, दुबहड़, बलिया शहर, फेफना, रसड़ा, गड़वार, नगरा, बेल्थरारोड, सिकन्दरपुर व सुखपुरा की तरफ से आने वाली पोलिंग पार्टियों के वाहन कुॅवर सिंह चौराहा से एनसीसी तिराहा होते हुए तिखमपुर मण्डी जायेंगे तथा मण्डी गेट के सामने पोलिंग पार्टियों को उतारने के उपरान्त सीधे बांसडीह की तरफ चले जायेंगें। 2.बांसडीह, बांसडीहरोड, सहतवार, रेवती, दोकटी, बैरिया की तरफ से आने वाली पोलिंग पार्टियों के वाहन तिखमपुर मण्डी के सामने पोलिंग पार्टियों को गेट पर उतारने बाद सीधे एनसीसी तिराहा से मिड्ढी चौराहा होते हुए महुआमोड़/टीडी चौराहा की तरफ जायेंगें। *यातायात संचालन हेतु रूट डायवर्जन समय 17ः00 बजे से प्रभावी होगा व व्यवस्था निम्न प्रकार है-* 1.बैरिया से रसड़ा, गड़वार, नगरा व फेफना जाने वाले बडे़ वाहन चिरैया मोड़ से होते हुए सहतवार, बांसडीह, सुखपुरा होते हुए जायेंगें। 2.सिकन्दरपुर की ओर से रसड़ा, नगरा, फेफना जाने वाले बड़े वाहन सुखपुरा, गड़वार होकर जायेंगें। 3.रसड़ा, फेफना से सिकन्दरपुर, बैरिया जाने वाले बड़े वाहन फेफना से गड़वार (त्रिकालपुर चौराहा) से होते हुए सुखपुरा, बांसडीह होते हुए जायेंगें। 4.बांसडीहरोड से बलिया शहर में आने वाले समस्त निजी वाहन षंकरपुर तिराहे से सुखपुरा, गड़वार, फेफना होकर जायेंगें। 5.सायं 17ः00 बजे से एनसीसी तिराहे से लेकर मण्डी गेट से टकरसन तक कोई भी निजी वाहन संचालित नहीं होगा। 6.बलिया शहर में आने वाले समस्त नो-इंट्री प्वाइंट से दिनांक-01.06.2024 को प्रातः 05ः00 बजे से दिनांक-02.06.2024 को समय प्रातः 06ः00 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बन्द रहेगा। 7.मण्डी गेट पर पोलिंग पार्टियों की बसें आने से एनसीसी तिराहा से टकरसन तक की सड़क 17ः00 बजे से नो मेंस लैण्ड की तरह रखी जायेगी। 8.वाह्य जनपदों से आने वाले समस्त पुलिस बल को उनके ठहरने के विद्यालय तक ले जाने वाली समस्त बसें पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में खड़ी होंगी। मण्डी गेट पर पोलिंग पार्टी के साथ पुलिसकर्मी उतरेंगें तथा ईवीएम जमा करने के उपरान्त पुलिस लाइन में जाकर अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगें। 9.पोलिंग पार्टी के सदस्यों को लेने आने वाले उनके परिजन अपना वाहन पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में खड़ा करेंगें और वहीं से पोलिंग पार्टी के सदस्य अपने परिजन के साथ प्रस्थान करेंगें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें