BREAKING NEWS

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

Advertisment

: प्राथमिक विद्यालय मिल्की का मनाया गया वार्षिकोत्सव

Admin

Tue, Mar 12, 2024
बलिया। शिक्षाक्षेत्र बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय मिल्की में आज विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक और भाजपा नेता सुरेन्द्र नाथ सिंह,विशिष्ट अतिथि अनन्त पाण्डेय एडवोकेट,एंव स्थानीय नारद सिंह रहे।अपने सम्बोधन में पूर्व विधायक ने कहाकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव उपाध्याय की यह एक दिन की मेहनत नहीं है,यह वर्षो के परिश्रम का परिणाम है।गुरु विश्वामि नहीं होते तो राम भी नहीं होते।उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि अगले जन्म में मैं विधायक और मंत्री बनूं या न बनूं लेकिन शिक्षक जरुर बनूं। शिक्षक का पद आदरणीय व सम्माननीय है।संकल्प की विचारधारा यदि हम‌अपने हृदय में समाहित कर लें तो इस कच्चे घड़े रुपी बच्चों को ऐसा कलश बनाएं जो गांव,ब्लाक,जनपद,प्रदेश और राष्ट्र को आप निश्चित ही पल्लवित और पुष्पित कर सकते हैं। इस पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जिक्र करते हुए कहाकि एक व्यक्ति संकल्पित है तो देश और दुनिया में अपने देश का सम्मान बढ़ा रहा है। भोजपुरी की उस उक्ति को उन्होंने सच बचाया जिसको हमारे पूर्वजों ने कहा है कि "बढ़े पूत पिता के कर्मे-खेती उपजे अपना कर्मे सच है।इस स्कूल के बच्चे किसी भी मान्टेशरी स्कूल से कम नहीं है। सभा को अनन्त पाण्डेय, विद्या सागर दुबे,अजय मिश्र, अजय सिंह,शशि ओझा,बी ई ओ राजीव गंगवार आदि ने सम्बोधित किया ।कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षक को सम्मानित किया गया साथ ही 31 मार्च को सेवा निवृत्त होने वाले अजय मिश्र को भी सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग और प्रेरक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।इस अवसर रोहुआ,बिगही,सरांक के प्रधान और पूर्व प्रधान ए आर पी अजय गुप्त,सन्तोष कुमार शिक्षक आदर्श सिंह, तरुण राम,सन्तोष सिंह मंत्री, समरजीत बहादुर सिंह-मंत्री दुबहर शिक्षा क्षेत्र, नारद सिंह, मनोज पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, अजय सिंह, विजय सिंह, मन्टू सिंह, राजेश सिंह,सुरेन्द्र नाथ सिंह, नवीन चौबे,जय प्रकाश सिंह, प्रभात उपाध्यक्ष आदि शिक्षक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन एस आर जी डा०शशि भूषण मिश्र ने किया और सबके प्रति आभार विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव उपाध्याय ने व्यक्त

विज्ञापन

जरूरी खबरें