BREAKING NEWS

का स्थानान्तरण पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामना

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक,जुलूस में विवाद करने पर होगी कठोर कारवाई

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Advertisment

: मतदान तिथि और उसके एक दिन पूर्व विग्यापन प्रकाशन के लिए दो दिन पहले करना होगा आवेदन

Admin

Mon, May 20, 2024
बलिया: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में, जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार या किसी अन्य संगठन या व्यक्ति द्वारा मतदान के दिन और उसे एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित कराए जाने वाले विज्ञापनों की सामग्री को जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) से पहले प्रमाणित कराया जाना आवश्यक होगा। आवेदक को विज्ञापन के प्रकाशन के प्रस्तावित तिथि से कम से कम दो दिन पूर्व समिति के समक्ष आवेदन करते हुए विज्ञापन प्रमाणित कराया जाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि भड़काऊ, भ्रामक व घृणा फैलाने वाले विज्ञापनों के मतदान के दिन और उसे एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित किए जाने से रोकने हेतु आयोग की ओर से यह निर्देश सभी मान्यता प्राप्त एवं रजिस्ट्रीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री को जारी किया जा चुका है। उन्होंने बताया है कि जनपद बलिया में 01 जून को मतदान है, लिहाजा मतदान के दिन और उसे एक दिन पूर्व, यानि 31 मई और 01 जून को प्रिंट मीडिया में विज्ञापन प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें