: गाय तस्करी,अवैध शराब,मादक पदार्थ के विरुद्ध बलिया पुलिस की कारवाई
Admin
Wed, Aug 28, 2024
बलिया।थाना बैरिया पुलिस द्वारा 02 पिकअप वाहन में लादकर ले जाए जा रहे 06 राशि गोवंशों व 05 राशि बाछा/बछिया सहित कुल 11 राशि गोवंश की बरामदगी करते हुए शातिर गिरोह के 05 नफर गौ-तस्कर को भी किया गया गिरफ्तार किया गया है।
वध हेतु गोवंशो को क्रूरतापूर्ण तरीके से पिकअप वाहन में लादकर थाना बैरिया जनपद बलिया के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा था ।
पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन के में गोवंश/पशु तस्करी व अपराध रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 उस्मान के नेतृत्व एवं प्रभारी निरीक्षक बैरिया रामायण सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस को मिली महत्वपुर्ण सफलता ।
घटना के बारे में बताया जाता है कि 28अगस्त को थाना बैरिया पुलिस टीम उ0नि0 पवन कुमार मय हमराह के साथ थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र करता हुआ ठेकहां पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग कर रहे थे कि दो बोलेरो पिकअप शिवन टोला की तरफ से आती हुई दिखाई दी, जिसको रोककर 02 अदद बोलेरो पिकप 01. पिकअप वाहन सं0 BR 01 JH 8644 व 02 पिकअप वाहन सं0 BR 04 GA 5856 चेक किया गया ।
चेकिंग के दौरान दोनो पिकअप से क्रमशः पहले पिकअप से 03 राशि गोवंश व 03 बाछा/बाछी तथा दूसरे पिकअप पर 03 राशि गोवंश व 02 राशि बाछा सहित कुल 11 राशि गोवंश बरामद हुआ । दोनो पिकअप से 05 नफर अभियुक्तों चुनमुन कुमार यादव पुत्र रामपुकार यादव निवासी टोला शिवन राय थाना बैरिया जनपद बलिया, संजय यादव पुत्र जगमोहन यादव निवासी विशुनपुरा थाना बैरिया जनपद बलिया, विजय यादव पुत्र खुटकू यादव निवासी शंकर नगर थाना बैरिया जनपद बलिया, निजामुद्दीन हासमी पुत्र कयामुद्दीन हासमी निवासी माँझी थाना माँझी जनपद सारण बिहार, शिवकुमार गोंड पुत्र स्व0 शंकर गोंड निवासी लक्ष्मण छपरा थाना दोकटी जनपद बलिया कुल पांच को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया गया ।
*पूछताछ विवरण-*
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों से पूछताछ में बताया गया कि हम लोग गाड़ियो में 06 राशि गोवंश व 05 राशि बाछी/बाछा गाय व बछड़ो को पैर मुँह बांध कर लादे हैं हम लोग इन जानवरों को गोकशी हेतु बिहार राज्य लेकर बेचने जा रहे थे ।
*बरामदगी-*
1.06 राशि गोवंशों व 05 राशि बाछा/बाछि सहिया कुल 11 राशि गोवंश
2.पिकअप वाहन सं0 BR 01 JH 8644
3.पिकअप वाहन सं0 BR 04 GA 5856
*पंजीकृत अभियोग–*
1.मु0अ0सं0 515/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना बैरिया बलिया ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
1.उ0नि0 पवन कुमार थाना बैरिया जनपद बलिया ।
2.हे0का0 अमित यादव थाना बैरिया जनपद बलिया ।
3.का0 अभिषेक सिंह थाना बैरिया जनपद बलिया ।
4.का0 प्रिन्स सिंह थाना बैरिया जनपद बलिया ।
5.का0 अभय सिंह थाना बैरिया जनपद बलिया ।
6.का0 आशीष पाण्डेय थाना बैरिया जनपद बलिया ।
7.का0 अरुण पाण्डेय थाना बैरिया जनपद बलिया ।
विज्ञापन
