BREAKING NEWS

का स्थानान्तरण पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामना

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक,जुलूस में विवाद करने पर होगी कठोर कारवाई

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Advertisment

: प्रवर्तन दल की बड़ी कारवाई,1.75 कुन्टल दूषित पनीर को कराया नष्ट

Admin

Sat, Aug 17, 2024
बलिया। रक्षाबन्धन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान में प्रवर्तन दल को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने छापेमारी करके लगभग 1.75 कुन्तल दूषित पनीर को पकड़ा और उसे मौके पर ही विनष्ट कराया। जिसकी अनुमानित कीमत 65 हजार रुपए है। वही टीम ने 9 प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थो के 13 नमूने लिये। प्रवर्तन दल को शुक्रवार की सायं को कटहल नाला सिटी माल के पीछे मिलावटी पनीर बनाने की सूचना मिली। जिसपर कार्रवाई करते हुए टीम ने तत्काल छापेमारी की। जिसमे लगभग 1.75 कुन्तल दूषित पनीर को पकड़ा गया। जिसकी कीमत लगभग 65हजार आंकी गयी है। जिसे मौके पर ही विनष्ट कराया गया। इसके बाद टीम ने शनिवार को नगर पालिका क्षेत्र जमकर अभियान चलाया और 9 प्रतिष्ठानों से पेडा, पनीर, स्किम्ड मिल्क पाउडर, छेना की मिठाई, बूँदी का लडडू, बेसन का लडडू, डोडा बर्फी, खोया बर्फी के 13 नमूने संग्रहित किए। सहायक आयुक्त(द्वितीय) खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि संग्रहित किये गये नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर नियमानुसार करवाई होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें