: वायरल वीडियो के आधार पर सपा के लोकसभा के प्रत्याशी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया अभियोग
Admin
Sun, Apr 28, 2024
बलिया। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत समाजवादी पार्टी के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र जनपद बलिया के प्रत्याशी द्वारा वर्तमान सरकार के कार्यकाल व कार्यो को लेकर टिप्पणी करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के मध्य शत्रुता, धृणा व वैमनस्य सम्प्रवर्तित करने एवं आगामी लोकसभा समान्य निर्वाचन प्रक्रिया में असम्यक असर डालने व जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्य निर्वाहन में बाधा एवं क्षति कारित करने से संबंधित एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर प्राप्त तहरीर के आधार पर लोकसभा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय के विरुद्ध संसुगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
मु0अ0सं0- 215/2024 धारा 171F,189,186,505(2) IPC व धारा 125,136 लोक प्रतिनिधित्व अधि0 1950 थाना कोतवाली जनपद बलिया में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
