BREAKING NEWS

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

हीटवेभ से बचाव के लिए प्रशासन सख्त,नागरिकों के लिए जरुरी निर्देश,लोगों से सावधानी वरतने की अपील

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाई ग ई,रामगोविन्द चौधरी ने दी बधाई,नेताओं में खुशी

परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी और बायोमैट्रिक अनिवार्य,15 केन्द्रों पर 38000 देंगे परीक्षा,25,26,27को परीक्षा

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

Advertisment

: समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर संविधान मान स्तम्भ स्थापित किया गया

Admin

Sat, Aug 3, 2024
बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर संविधान मान स्तंभ की स्थापना आज बहुत ही धूमधाम से किया गया। लगभग 5fit के इस स्तंभ को बनाने में लकड़ी और शीशे का बेहतरीन इस्तेमाल हुआ हैं जिसके ऊपर संविधान की पुस्तक रखी हुई है। कार्यकर्ताओं से भरे सभा हाल में संविधान मान स्तंभ की स्थापना के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने ज्योहि स्तंभ से लगा उद्घाटन का पर्दा हटाया तो पूरा का पूरा हाल तालियों और बाबा साहब अमर रहे के नारों से गूंज उठा और उत्सुकता से सभी लोग स्तंभ को निहारते रहे। कार्यालय के सुंदरीकरण के बाद पार्टी कार्यालय पर यह पहला कार्यक्रम आयोजित था इस लिए वहा उपस्थित सभी लोगो ने पार्टी के जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव को कार्यालय का कायाकल्प करने के लिए खूब बधाई दिया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि आज पूरा देश समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के तरफ बड़ी उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा हैं देश के राजनीति में आज समाजवादी पार्टी की मजबूत उपस्थिति हैं इसके पीछे हमारी पार्टी के बूथ का बहादुर कार्यकर्ता हैं जो हर परिस्थिति में लड़ कर पार्टी को इतनी ताकतवर बनाया हैं। साथियों यही हौसला बनाएं रखिए 2027 में उत्तर प्रदेश समाजवादियों का होगा। आज जो केंद्र में बैसाखी वाली सरकार हैं संविधान के पवित्रता से खिलवाड़ करने वालो को की हैं। उत्तर प्रदेश में दमनकारी प्रवृति का नेतृत्वकर्ता सत्ता के शीर्ष पर बैठे हैं जिनका लोकतन्त्र और संविधान में विश्वास ही नहीं हैं बुलडोजर और बुलेट में विश्वास हैं। जिसे उखाड़ फेंकने हेतु आज स्थापित स्तंभ के प्रति हमारा विश्वास और समर्पण ही काम आयेगा। अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के स्नेह और विश्वास से ही कोई कार्य संभव हैं मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा हैं कि बलिया मेरे दिल मे हैं बलिया के लोगो ने लोकसभा चुनाव में अपार समर्थन दिया हैं जिसके लिए पूरी समाजवादी पार्टी आभारी हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव मनोनित होने के बाद पहली बार जिले में आगमन पर आवलेश सिंह का भी स्वागत जिला कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, मो. जियाउद्दीन रिजवी सुशील पाण्डेय "कान्हजी" लक्ष्मण गुप्ता, शशिकांत चतुर्वेदी, राजन कनौजिया, सुएबुल इस्लाम,रोहित चौबे, जलालुदीन जे डी, नीरज गुड्डू, जयप्रकाश यादव मुन्ना, अजय यादव,राजेन्द्र यादव, रामरेश्वर पासवान, रविंद्र नाथ यादव, शामू ठाकुर, जुबेर सोनू, राजनारायण यादव,राकेश यादव, उदय बहादुर सिंह सतीश राजभर, रामनाथ पासवान,आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीरबल राम ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें