BREAKING NEWS

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

Advertisment

: निर्वाचन लड़ रहे उम्मीदवारों के लिए खर्च का व्यय रजिस्टर की जांच के लिए तारीख तय/निर्धारित

Admin

Fri, May 17, 2024
बलिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित किये गये प्रारूप पर रजिस्टर में अपने दिन प्रतिदिन के निर्वाचन व्यय का लेखा-जोखा रखा जाना है तथा इस रजिस्टर को निरीक्षण हेतु मा०व्यय प्रेक्षक महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है। व्यय प्रेक्षक महोदय की सहमति से एतद्द्वारा अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय रजिस्टर के निरीक्षण हेतु निम्नानुसार तिथिया सुनिश्चित की जाती है, जिसमें प्रथम निरीक्षण व लेखा मिलान तिथि 21 मई को तथा द्वितीय निरीक्षण 25 मई को तथा तृतीय निरीक्षण व लेखा मिलान तिथि 29 मई को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक स्थान कार्यालय वरिष्ठ कोषाधिकारी बलिया में होगा। 71 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ओजस्वी राज ने बताया है कि निर्धारित तिथि व समय पर स्वयं अथवा अपने निर्वाचन व्यय-अभिकर्ता के माध्यम से निर्वाचन व्यय रजिस्टर का निरीक्षण अनिवार्य रूप से कराने का कष्ट करें। उक्त का अनुपालन न किये जाने की स्थिति में सम्बन्धित अभ्यर्थी के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं के अधीन कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें