: जनपद में प्रा०शिक्षक संघ के 13 शिक्षाक्षेत्रों का चुनाव सम्पन्न
Admin
Wed, Nov 22, 2023
बलिया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा बलिया का क्षेत्रीय इकाईयों का चुनाव अब अन्तिम दौर में पहुंच गया है,कुल चार चरणों में सभी सत्रह शिक्षा क्षेत्रों का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया था जिसमें तीन चरण का चुनाव सम्पन्न हो चुका है।
4,17 और 21 नवम्बर का चुनाव हो चुका है केवल अन्तिम चरण यानि 23 नवम्बर को होने वाला चुनाव कल सम्पन्न होगा।
4 को हुए निर्वाचन में मनियर,बेरुआरबारी,गड़वार, सोहांव और नवानगर का चुनाव हुआ जिसमें मनियर से अजय कुमार सिंह तथा सतीश चन्द वर्मा,गड़वार से अनिल पाण्डेय और टुनटुन प्रसाद सोहांव से तुषार कान्त राय पुनर्निर्वाचित और मंत्री पारस नाथ चक्रवर्ती निर्विरोध रुप से नवर्निवाचित हुए साथ ही बेरुआरबारी में मंत्री संजय दुबे निर्विरोध और जितेन्द्र प्रताप सिंह और नवानगर से सुशील कुमार बैलेट से निर्वाचित घोषित किए गये।
17 को हुए निर्वाचन में चिलकहर से अरुण कुमार पाण्डेय, सत्यजीत सिंह, बैरिया से सुनील सिंह और प्रवीण कुमार ओझा,तथा हनुमानगंज से और नगरा से मंत्री शक्ति कुमार मिश्र तथा ओम प्रकाश निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गये जबकि अध्यक्ष अजय सिंह एंव वीरेन्द्र प्रताप यादव बैलेट से निर्वाचित घोषित हुए।रसड़ा से बलवंत सिंह और उदय नारायण राम बैलेट से पुनर्निर्वाचित घोषित किए गये।
21नवम्बर को हुए निर्वाचन में रेवती से सुनील सिंह और राधेश्याम पाण्डेय, दुबहर से अजीत पाण्डेय निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि दुबहर से मंत्री समरजीत बहादुर सिंह और सीयर से अध्यक्ष अशोक कुमार और मंत्री अवधेश प्रसाद बैलेट से अपने प्रतिद्वन्द्वियों से ज्यादा मत पाकर विजयी हुए।
इस प्रकार 13 शिक्षा क्षेत्रों का निर्वाचन उन्हीं पदाधिकारी गण के पुनर्निर्वाचित होकर या अपने अवकाश ग्रहण के पश्चात शिक्षकों के व उनके सहयोग से निर्विरोध निर्वाचित होकर आएं हैं।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अगुआ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और जिलामंत्री डा० राजेश पाण्डेय को इस पारदर्शी और लोकप्रिय निर्वाचन पर बलिया के शिक्षकों और पदाधिकारियों की तरफ से बहुत बधाई और शुभकामना साथ ही यह विश्वास भी की कल 23 को होने वाले बेलहरी पन्दह और मुरलीछपरा का निर्वाचन भी निर्विरोध व सफलता के साथ सम्पन्न होगा।
विज्ञापन
