BREAKING NEWS

का स्थानान्तरण पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामना

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक,जुलूस में विवाद करने पर होगी कठोर कारवाई

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Advertisment

: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत नि:शुल्क शिविर का आयोजन 28 फरवरी को

Admin

Sat, Feb 24, 2024
बलिया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया है कि आर.बी.एस.के कार्यक्रम के अन्तर्गत 0 से 05 वर्ष के जन्म से गूंगे, बहरे बच्चो का निःशुल्क कोक्लियर इंप्लांट सर्जरी हेतु निःशुल्क स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन 28 फरवरी को विनायक कॉस्मेटिक सर्जरी एण्ड लेजर सेन्टर लखनऊ टीम के द्वारा जिला चिकित्सालय में प्रातः 09 से सांय 04 बजे तक कैम्प का आयोजन किया गया है। साथ ही अपने अधीनस्थ आ०बी०एस० के० टीम के सदस्यों/ए.एन.एम तथा आशा/क्षेत्रीय कार्यकर्ता (महिला/पुरूष)/आंगनवाडी कार्यकत्री को निर्देशित करें, कि क्षेत्र भ्रमण में जो भी बच्चे 0 से 05 वर्ष के जन्म से गूंगे, बहरे हो उनके अभिभावकों को इस संबंध में जानकारी देना सुनिश्चित करें, जिससे अधिक से अधिक लोग निःशुल्क कोक्लियर इंप्लांट सर्जरी हेतु निःशुल्क स्क्रीनिंग कैम्प का लाभ उठा सके। आरबीएस के टीम के द्वारा चिन्हित बच्चों को स्वंय टीम आरबीएस के वाहन से कैम्प में लाना सुनिश्चित करें, तथा बच्चे का जन्म प्रमाण-पत्र, पिता का जाति प्रमाण-पत्र, माता-पिता/संरक्षक दोनों सहित परिवार का आय प्रमाण-पत्र। हियरिंग इवेल्यूशन रिपोर्ट्स/एडेड आडियोग्राम्स।स्पीच एण्ड लैंगुएज असेसमेन्ट रिपोर्ट।साइकोलॉजिकल इवेल्यूशन रिपोर्ट, मेडिकल एवेल्यूशन रिपोर्ट (ईएनटी) रेडियोलॉजिकल इवेल्यूशन(टेम्पोरल ब्रोन के साथ मस्तिष्क का सीटी एमआरआई) अन्य जॉचों की रिपोर्ट, बच्चे का विकलांग प्रमाण-पत्र, बच्चे का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें