BREAKING NEWS

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

Advertisment

: शहर कोतवाली बलिया के शिवपुर दियर नम्बरी में की ग ई हत्या की अभियुक्ता हीरामुनि गिरफ्तार

Admin

Fri, Apr 26, 2024
बलिया।पुलिस अधीक्षक बलिया श्री देव रंजन वर्मा के निर्देशन में में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता । उल्लेखनीय है कि 24 अपैल को अपने पति से हुये विवाद में अभियुक्ता द्वारा अपने पति के उपर गड़ासी से हमला कर दिया था जिससे उसके पति दीनदयाल पासवान की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी । जिस संबंध में थाना कोतवाली में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्ता की तलाश की जा रही थी जिस संबंध में थाना कोतवाली पुलिस को आज महत्वपूर्ण सफलता मिली है । आज 26अप्रैल 2024 को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली संजय सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 205/24 धारा 302 भादवि0 से संबंधित 01 वांछित अभियुक्ता हिरा मुन्नी पत्नी दीनदयाल पासवान निवासी शिवपुर दीयर नम्बरी थाना कोतवाली बलिया को मुखबिर की सूचना पर बयासी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्ता हीरा मुन्नी ने बताया कि मेरा पति दीन दयाल आये दिन मुझसे झगड़ा करके मारता पिटता था 24 अप्रैल2024 को समय करीब 6.00 मुझे मार पिट रहा था कि उसी दौरान मैनें गडासी से अपने पति दीनदयाल के गले पर कई बार वार किया जिससे उनकी मृत्यु हो गयी उसी में पुलिस मेरी तलाश कर रही थी कि पकड़े जाने के भय से मैं भाग रही थी, अभियुक्ता के निशानदेही पर आलाकत्ल गड़ासी को शिवजन्म पाण्डेय के खेत में लगे पीपल पेड़ के पास की झाडी से बरामद किया गया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री संजय कुमार सिंह, का0 रामानुज सिंह थाना कोतवाली जनपद बलिया,म0का0 श्वेता तिवारी थाना कोतवाली जनपद बलिया और म0का0 सुषमा यादव थाना कोतवाली जनपद बलिया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें