BREAKING NEWS

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

Advertisment

: इण्डिया गठबन्धन प्रत्याशी सनातन पाण्डेय ने सदर कचहरी में वकीलगण से लिया आशीर्वाद

Admin

Mon, May 20, 2024
बलिया। जन आशीर्वाद एवं जन संवाद के तहत आज 72 लोकसभा बलिया से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सनातन पाण्डेय कचहरी में अधिवक्ता एवं न्यायिक कार्यों में लगे सभी बंधुओ से आशीर्वाद लिए। इस अवसर पर कचहरी परिषर में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सनातन पाण्डेय ने कहा कि आप सब न्याय के पुजारी हैं जब समाज के किसी भी व्यक्ति की हकतलफी होती है तो वह व्यक्ति आपका दरवाजा खटखटाता हैं। आज देश के किसानों ,नौजवानों महिलाओं, छोटे ब्यापारियो, छात्रों गरीबों के साथ बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकारों ने हक को लूट कर चंद पूंजीपतियों को मालदार बनाने का कार्य कर रही हैं जिसके खिलाफ हम आप से न्याय की गुहार करने आए हैं।2019 के आम चुनाव में सत्ता के दबाव में बलिया के मतदाताओं के निर्णय के साथ अन्याय हुआ उसका न्याय मांगने आए है युवाओं के लिए न्याय किसानों को न्याय छात्रों को न्याय मिले इसके लिए मैं आया हूं कि आप आगे आइए इस न्याय यात्रा के सारथी बनिए। प्रत्याशी सनातन पाण्डेय ने कहा कि सत्ता पक्ष के उम्मीदवार 17 वर्षो से सांसद हैं उनके द्वारा बलिया के साथ छल किया गया कोई विकास कार्य नही किया गया उनके विकास की परिभाषा बहुत सिमटा हुआ और सीमित हैं। सरकारी संपत्तियों पर कब्जाकर उसका उपभोग ही उनका मुख्य उद्देश्य हैं। मै एक साधारण परिवार का साधारण व्यक्ति हूं मेरी लड़ाई आपसब खुद लड़ रहे हैं इस लिए जीत भी आप ही की होगी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि देश के न्याय व्यवस्था पर जनता आंख मुद कर विश्वास करती हैं वर्तमान बीजेपी सरकार न्याय व्यवस्था को भी कमजोर करने की कोशिश में है आप सब विद्वान हैं थोड़ा कहना ज्यादा समझना आप की ज़िम्मेदारी हैं देश का संविधान और लोकतन्त्र खतरे में हैं ऐसे में आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं। अगर आप नही मुखर होंगे तो आने वाली पीढ़ियों को क्या जवाब देंगे। सपा जिला अध्यक्ष/विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग हमेशा से आप के लिए काम किए है और आगे भी करेंगे। इससे पहले भारी संख्या में अधिवक्ता गणों ने उत्साह के साथ स्वागत किया जिसमें बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, मंत्री सहित सभी पदाधिकारी सदस्यों के साथ ही समाजवादी अधिवक्ता सभा के लोग भी रहे। इस अवसर पर श्रीमती मंजू सिंह,सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी", डा.विश्राम यादव, यशपाल सिंह संजय उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्त,साथी रामजी गुप्त,दिग्विजय सिंह, कामरेड रामकृष्ण यादव,पप्पू सिंह,शशीकांत चतुर्वेदी, अमित दुबे कृष्ण प्रताप यादव अफजल अहमद, अजय शंकर यादव,विजय बहादुर यादव,मिंटू खा, विकेश सिंह सोनू,मंटू साहनी, जे डी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें