BREAKING NEWS

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

Advertisment

: पुलिस महानिरीक्षक,आजमगढ़ द्वारा कानून व्यवस्था सहित विभिन्न बिन्दुओं को लेकर पुलिस लाईन में की अधिकारियों के साथ बैठक

Admin

Fri, Jan 10, 2025
बलिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़, परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह* द्वारा *पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह* के साथ आज पुलिस लाइन बलिया सभागार में अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व शाखा प्रभारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे । बैठक में डीआईजी द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु अपराध नियंत्रण की समीक्षा की गयी । जनपद में संगठित अपराध एवं माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने एवं थानों व कार्यालयों में अपनी समस्या लेकर आये जनता के प्रति अच्छा व्यवहार किये जाने हेतु निर्देशित करते हुये जनता के प्रार्थना पत्र का समय से निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये तथा जनपद में प्रतिदिन हो रही जनसुनवाई की भी समीक्षा की गयी । डायल 112 पर प्राप्त सूचनाओं पर पीआरवी की रिस्पांस टाइम की समीक्षा करते हुए समय में और सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया । महिला सम्बन्धित अपराध की रोकथाम व तत्काल कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । पूर्व में हुई हत्या, डकैती, लूट, नकबजनी एवं महिला संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही करें । अभ्यस्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलवाने एवं गैंग पंजीकृत कराने की कार्यवाही की जाए । ऐसे अपराधी जिन पर गैंगेस्टर की कार्यवाही हुई हो उन अपराधियों द्वारा अपराध मे अर्जित चल-अचल सम्पत्तियों का पता लगाकर कुर्की/ जप्तीकरण की कार्यवाही की जाये।

विज्ञापन

जरूरी खबरें