BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

: छात्रवृत्ति एंव शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन की अन्तिम तिथि आनलाइन 18 जनवरी

Admin

Mon, Jan 15, 2024
बलिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गतऑनलाइन प्रक्रियात्मक कार्यवाही हेतु संस्थाओं / छात्र-छात्राओं हेतु संशोधित समय-सारिणी जारी किया गया है। उक्त शासनादेश के अन्तर्गत दिये गये समय सारणी में छात्र छात्राओं हेतु दिनांक 18 जनवरी, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र बेवसाइट Scholarship.up.nic.in पर भरा जाना है, एवं फाइनल प्रिन्ट आउट निकालने से पूर्व तीन कार्य दिवसों में छात्रवृत्ति के पोर्टल पर Student Section" में आनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को प्रदर्शित किया जायेगा। ऑनलाईन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र-छात्राओं द्वारा वांछित संलग्लकों सहित शिक्षण संस्था में दिनांक 18 जनवरी 2024 तक जमा कियाजायेगा। छात्र-छात्राओं द्वारा भरे गये आवेदन पत्रों को शिक्षण संस्थाओं द्वारा 22 जनवरी, 2024 और शिक्षण संस्थाओं द्वारा 23 जनवरी तक ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किया जाना है।अतः जनपद के समस्त पूर्वदशम कक्षाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार शैक्षिक वर्ष 2023-24 की छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इसके साथही छात्रवृत्ति की विस्तृत समय-सारिणी कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला समाज कल्याणअधिकारी/जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी/जिला अल्प संख्यक कल्याण विभाग, बलिया में उपलब्ध हैं,जहां से छात्रवृत्ति सम्बन्धित कोई भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें