BREAKING NEWS

का स्थानान्तरण पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामना

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक,जुलूस में विवाद करने पर होगी कठोर कारवाई

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Advertisment

: मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को जान से मारने व गाली देने वाला नफर अभियुक्त गिरफ्तार

Admin

Tue, Jun 18, 2024
पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री गौरव कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता । उल्लेखनीय है कि दिनांक 17. जून को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति द्वारा भारत के मा0 प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी व गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी दी गयी है,जिससे दो समुदायों के मध्य वैमनस्यता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, उपरोक्त प्रकरण का पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री देव रंजन वर्मा द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुये अभियुक्त की पहचान कर उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया गया जिसके पश्चात् थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो की जांच में उक्त व्यक्ति की पहचान मो0 अकबर उर्फ रंजन पुत्र मो0 कबीर निवासी राजेन्द्रनगर थाना कोतवाली जनपद बलिया के रुप में की गयी तथा अभियुक्त के विरुद्द थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 296/2024 धारा 153-बी,504,506 भादवि0 एवं धारा 66F आईटी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी । थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.06.2024 को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन बलिया के प्लेटफार्म नं0-1 के पास से अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्द नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय बलिया भेजा जा रहा है । *पंजीकृत अभियोग-* 1. मु0अ0सं0 296/2024 धारा 153-बी,504,506 भादवि0 एवं धारा 66F आईटी एक्ट थाना कोतवाली जनपद बलिया । *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. मो0 अकबर उर्फ रंजन पुत्र मो0 कबीर निवासी राजेन्द्रनगर थाना कोतवाली जनपद बलिया । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. श्री संजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जनपद बलिया । 2. का0 चालक प्रदीप कुमार थाना कोतवाली जनपद बलिया । 3. का0 धीरज यादव थाना कोतवाली जनपद बलिया । 4. का0 जगजीवन यादव थाना कोतवाली जनपद बलिया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें