: थाना नरही पुलिस द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित 3 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
Admin
Sun, Aug 18, 2024
बलिया।पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर, बलिया के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष नरही को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 17.08.2024 को थाना नरही पर वादी के द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी पुत्री का विवाह 21.04.2019 को रजनीश उर्फ गोलू पुत्र सत्येन्द्र राय उर्फ मुन्ना निवासी थाना नरही जिला बलिया के साथ हुआ था विवाह के बाद से ही मेरी बेटी के पति, ससुर, सास व देवर के द्वारा दहेज को लेकर अक्सर मारते पीटते थे । दिनांक 16.08.2024 को रात 07 बजे मेरी बेटी के देवर द्वारा सूचना दी गयी कि आप की बेटी की तबियत बहुत खराब है आप लोग जल्दी से बक्सर आ जाओ, बक्सर पहुचने पर देखा गया कि मेरी बेटी मरणासन्न अवस्था में स्कार्पियों गाड़ी में पड़ी हुई थी । मेरी बेटी को इलाज हेतु बनारस ले जाते समय उसकी मौत हो गयी । मेरी बेटी को शाजिसन उसको जान से मारने की नियत से उसे अस्पताल में भर्ती नही कराया गया था के सम्बन्ध में थाना नरही द्वारा मु0अ0सं0 223/24 धारा 85,80(2),61,115(2) व 3/4 डी0पी0 एक्ट पंजीकृत किया गया ।
आज दिनांक 18.08.2024 को प्र0नि0 सुनील चन्द्र तिवारी मय हमराह का0 अरूण कुमार सिंह व का0 चन्दन भारद्वाज के मय वाहन सरकारी वाहन सूमो गोल्ड UP600315 मय चालक हे0का0 अजय कुमार भारती के मु0अ0सं0 223/24 धारा 85,80(2),61,115(2) व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त 1. रजनीश राय उर्फ गोलू पुत्र सतेन्द्र राय 2. सत्येन्द्र राय उर्फ मुन्ना 3. विकास राय पुत्र सत्येन्द्र राय निवासीगण नरही थाना नरही जनपद बलिया को बैरिया तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
अभियुक्तगण:-
1.रजनीश राय उर्फ गोलू पुत्र सतेन्द्र राय निवासी नरही थाना नरही जनपद बलिया उम्र- 32 वर्ष।
2.सत्येन्द्र राय उर्फ मुन्ना पुत्र स्व0 राजेन्द्र राय निवासी नरही थाना नरही जनपद बलिया उम्र- 58 वर्ष
3.देवर विकास राय पुत्र सत्येन्द्र राय निवासी नरही थाना नरही जनपद बलिया उम्र- 28 वर्ष ।
मु0अ0सं0 223/24 धारा 85,80(2),61,115(2) व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना नरही जनपद बलिया ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1.प्र0नि0 सुनील चन्द्र तिवारी थाना नरही जनपद बलिया
2.का0 अरूण कुमार सिंह थाना नरही जनपद बलिया
3.का0 चन्दन भारद्वाज थाना नरही जनपद बलिया
4.चालक हे0का0 अजय कुमार भारती थाना नरही जनपद बलिया
विज्ञापन
