BREAKING NEWS

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

Advertisment

: यह चुनाव मेरे जैसा कोई व्यक्ति नहीं लड़ रहा है बल्कि जनता लड़ रही है,मैं तो हमेशा आपके सुख-दुख में साथ रहूंगा -सनातन पाण्डेय

Admin

Sun, May 19, 2024
बलिया। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनादेश का अपहरण करने वाली सरकार के रूप में कुख्यात हो चुकी हैं। चाहे मध्य प्रदेश हो,महाराष्ट्र हो हर जगह चुनी हुई सरकार को अस्थिर किया गया। बलिया में भी 2019 लोकसभा चुनाव में जनमत का अपहरण कर जनता के मत को दबाया गया।लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला लोकसभा क्षेत्र की जनता भी ठान चुकी है और मैं भी कृत्संकल्पित हूं कि इस बार किसी भी कीमत पर सत्ता का कुचक्र नही चलने दिया जाएगा।उक्त उद्गार बलिया लोकसभा क्षेत्र से इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय ने आज बलिया विधानसभा क्षेत्र के निधारिया अगरसंडा,नोनिया छपरा,भरतपुरा,धरहरा,बसंतपुर, ब्रह्माइन, श्रीपुर, सलेमपुर बघौली, बिशुनपुरा आदि गांवों में अपने संपर्क अभियान के दौरान अयोजित जन चौपाल में कही। जनसंवाद के दौरान सनातन पाण्डेय ने कहा कि इण्डिया गठबन्धन के सरकार में 10 किलो अनाज,मुफ्त शिक्षा,चिकित्सा, मोबाइल डाटा फ्री, और हर महिला को एक लाख सलाना पेंशन युआओ को रोजगार नही तो 8500 रु.बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। अग्निबीर योजना समाप्त होगी।आप लोग 1 जून को अधिक से अधिक संख्या में मतदान में भाग ले यह चुनाव भारत के लोकतंत्र की रक्षा का चुनाव है भारत के संविधान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा प्रदत्त अधिकारों की रक्षा का चुनाव है इस चुनाव से देश के लोकतांत्रिक ढांचे को और मजबूत करने का काम करना हैं। सनातन पांडेय ने कहा कि यह चुनाव मेरे रूप में एक व्यक्ति नही लड़ रहा वल्कि क्षेत्र की जनता लड़ रहीं है मैं आपके हर सुख दुख में साथ रहूंगा।हम विचारधारा की राजनीति करते है। भाजपा उम्मीदवार की तरह विचारधारा को तिलांजलि नही देते। जो व्यक्ति अपने पुरखों के विचार धारा पर नही चल पाया वह बलिया के जनता के साथ क्या चल पाएगा। बलिया समाजवाद की उर्वरा भूमि हैं। हम इसे और सिंचित करेंगे।सत्ताधारी दल के लोग बलिया आने वाले स्टार प्रचारको की लम्बी सूची जारी करके बलिया के लोगो का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्हे पता होना चाहिए कि बलिया के गली, चौराहाऔर नुक्कड़ पर स्टार प्रचारकों से अच्छे वक्ता मिल जायेंगे। बलिया में इतने योग्य एवं कर्मठ नेता है कि इनके सवालों का जबाब भाजपा के बड़े नेता नही दे पाएंगे। बलिया राजनितिक जगह हैं यह से उन स्टार प्रचारकों को पढ़ा कर लोग वापस भेज देंगे। पूर्व विधायक श्रीमती मंजू सिंह ने आधी आबादी से अपील किया कि अपके रसोई को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही हैं उसे भगाने के लिए भाजपा को भगाना होगा। इस दौरान सपा के पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह, डा.विश्राम यादव,संजय उपाध्याय, सुशील पाण्डेय "कान्हजी"कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय,साथी रामजी गुप्ता,लक्ष्मण गुप्ता राजन कनौजिया, शशीकांत चतुर्वेदी,अजय यादव, ब्रमेश्वर प्रधान,पिंटू जावेद,रविंद्र नाथ यादव, हरेंद्र राम,विकेश सिंह सोनू,रामजी यादव, रामनाथ पटेल, प्रेम साहनी,मिंटू खा,जलालुदिन जे डी आदि सम्मिलित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें