BREAKING NEWS

का स्थानान्तरण पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामना

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक,जुलूस में विवाद करने पर होगी कठोर कारवाई

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Advertisment

: लोकसभा चुनाव 24 के सातवें चरण के चुनाव के लिए नामांकन कल मंगलवार से

Admin

Mon, May 6, 2024
बलिया।सातवें चरण के चुनाव के लिए नामांकन को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने नागरिकों और राजनीतिक दलों तथा नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को कुछ जानकारी दी है,आप देखें पुलिस अधीक्षक ने क्या कुछ सूचित किया है। 1.नामांकन प्रक्रिया जिला अधिकारी कार्यालय बलिया में *दिनांक 07.05.2024 से समय 11.00 बजे से 15.00 बजे* तक संपादित की जाएगी । 2.नामांकन में बलिया नगर की तरफ से आने वाले प्रत्याशी के समर्थकों के वाहनों की पार्किंग टी.डी कालेज ग्राउण्ड में की जाएगी । 3.नामांकन हेतु सुखपुरा की तरफ से आने वाले प्रत्याशी के समर्थकों के वाहनों की पार्किंग जी.जी.आई.सी (GGIC) परिसर में की जाएगी । 4.प्रत्येक प्रत्याशी के अधिकतम *तीन वाहनों* को ही जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट तक लाना अनुमन्य रहेगा । किसी भी दशा में मुख्य गेट के अन्दर प्रत्याशी के वाहन का प्रवेश वर्जित है । 5.प्रत्येक प्रत्याशी के साथ *केवल चार व्यक्तियों* का ही प्रवेश जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट के अन्दर अनुमन्य होगा । जिसकी सूची पूर्व में ही प्रत्याशियों द्वारा जिला प्रशासन को उपलब्ध करायी जाएगी । किसी भी दशा में सूची से अतिरिक्त व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है । 6.समस्त परिसर एवं नामांकन प्रक्रिया की निगरानी CCTV कैमरों व वीडियो ग्राफी द्वारा की जाएगी ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें