BREAKING NEWS

का स्थानान्तरण पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामना

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक,जुलूस में विवाद करने पर होगी कठोर कारवाई

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Advertisment

: राजू ढाबा के पास सफारी गाड़ी खाई में गिरने से 4 व्यक्तियों की मृत्यु एक अन्य घायल

Admin

Thu, Apr 25, 2024
बलिया।बीती रात को थाना फेफना अन्तर्गत समय करीब रात्रि 22.30 बजे राजू ढाबा से कुछ दूरी पर एक सफारी गाड़ी वाहन संख्या UP61AJ 8807 अनियंत्रित होकर पलट गयी जो चितबड़ागांव की ओर जा रही थी जिसमें सवार 05 व्यक्तियों में से 03 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी व अन्य 02 व्यक्ति घायल हो गए थे । इस सूचना पर फेफना पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर मृतकों के शवों को कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस रखवाया गया व घायल को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया जहाँ पर इलाज के दौरान रितेश गौड़ को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया व अन्य व्यक्ति को उच्च इलाज हेतु बीएचयू रेफर किया गया । मौके पर शांति/कानून व्यवस्था सम्बन्धित कोई समस्या नही है। घटना में घायल और मृत व्यक्तियों का विवरण इस प्रकार है:- घायल का नाम व पता 1.छठठू यादव पुत्र स्व0 घुरहु उम्र 35 वर्ष निवासी भरौली थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया । मृतकों का नाम व पता- 1. रितेश गौड़ पुत्र भुलई गौड़ निवासी तीखा थाना फेफना जनपद बलिया । 2. सतेन्द्र यादव पुत्र चलाकू यादव निवासी सीरियामठ थाना बडेसर जनपद गाजीपुर । 3. कमलेश यादव पुत्र कैलाशनाथ निवासी बढ़ौलिया थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया । 4. राजू यादव पुत्र बाबू राम यादव निवासी बढ़ौलिया थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें