: छात्र संगठनों द्वारा छात्र कर्फ्यू का निर्णय वापस
Admin
Tue, Apr 30, 2024
बलिया।जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा 01
म ई से कराये जाने को लेकर विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं/छात्र संगठनों द्वारा आज धरना प्रदर्शन/आत्मदाह किये जाने के प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार शर्मा एवं नगर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कल छात्र संगठन के छात्रों से वार्ता कर छात्रों के हित के ध्यान में रखते हुये जिलाधिकारी तथा कुलपति द्वारा यथोचित समय से परीक्षा की अग्रिम तिथि घोषित किये जाने के आश्वासन पर छात्र संगठनों द्वारा सहमति व्यक्ति किया गया । जिसमें नागेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ झुन्नू सिंह द्वारा लिखित रूप से छात्र कर्फ्यू/धरना प्रदर्शन/आत्मदाह कार्यक्रम को वापस ले लिया गया है ।
विज्ञापन
