: पुलिस अधीक्षक ने राज्य व जनपद की सीमा के संवेदनशील क्षेत्रों का किया चेकिंग
Admin
Sun, May 12, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा SST टीम के साथ चिन्हित अंतर्राज्यीय एवं अंतर्जनपदीय संवेदनशील स्थलों पर बैरियर लगाकर की गयी चेकिंग ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा संवेदनशील स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की चेकिंग करते हुये,बैठने की व्यवस्था तथा फोर्स के ठहरने की व्यवस्था का निरीक्षण भी किया गया ।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं दक्षिणी द्वारा भी SST टीम के साथ की गयी चिन्हित संवेदनशील स्थलों की चेकिंग ।
11.05.2024 को पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद के चिन्हित संवेदनशील अंतर्राज्यीय एवं अंतर्जनपदीय स्थलों पर SST टीम के साथ चेकिंग की कार्यवाही की गयी, उल्लेखनीय है कि जनपद में कुल 22 अंतर्राज्यीय/अंतर्जनपदीय संवेदनशील चेकिंग स्थलों को चिन्हित किया गया है जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आज कुल 08 चेकिंग स्थलों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की गयी ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रसड़ा के नदौली,प्रधानपुर, सिधागर घाट तथा तिराहीपुर, थाना नरही अंतर्गत लक्ष्मणपुर,कोटवानारायणपुर व बिहार बार्डर स्थित भरौली घाट एवं थाना चितबड़ागांव अंतर्गत धर्मापुर के चेकिंग स्थलों पर SST टीम के साथ बैरियर लगाकर चेकिंग की कार्यवाही की गयी तथा इन स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की चेकिंग करते हुये बैठने की व्यवस्था तथा जनपद में लोकसभा चुनाव के सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु बाहरी जनपदों के फोर्स के ठहरने की व्यवस्था,पानी एवं बिजली की व्यवस्था इत्यादि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा द्वारा थाना बांसडीह अंतर्गत राजागांव खरौनी, सुल्तानपुर,थाना मनियर अंतर्गत ककरघट्टा,गोडवली खास ,थाना सिकंदरपुर अंतर्गत दरौली घाट,थाना भीमपुरा अंतर्गत बरौली तथा थाना उभांव के अखोप एवं तुर्तीपार अंतर्जनपदीय सीमा पर SST टीम के साथ बैरियर लगाकर चेकिंग की गयी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयें ।
इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गा प्रसाद तिवारी द्वारा चिन्हित संवेदनशील स्थलों जनेश्वर मिश्र पुल शिवपुर दियर (महावीर घाट), थाना हल्दी में जहाजघाट पीपा पुल के पास,थाना बैरिया अंतर्गत मांझीपुल के पास (बिहार बार्डर) ,अठगावां,थाना दोकटी अंतर्गत खवासपुर,लालगंज तथा थाना रेवती अंतर्गत गोपालपुर अंतर्राज्यीय बार्डर के पास SST टीम के साथ बैरियर लगाकर चेकिंग करते हुये संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।
विज्ञापन
