BREAKING NEWS

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

Advertisment

: जनपद न्यायाधीश द्वारा आज जिला जेल का औचक निरीक्षण किया गया

Admin

Fri, May 24, 2024
कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय, बलिया। बलिया। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया श्री अशोक कुमार द्वारा आज जिला कारागार बलिया का औचक निरीक्षण किया गया। जनपद न्यायाधीश के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, श्री हरिश कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान जनपद न्यायाधीश द्वारा जेल अस्पताल, पाकशाला व किशोर बैरक सहित समस्त बैरकों का निरीक्षण कर, बंदियों से वार्ता किया गया। वार्तालाप के दौरान बंदियों की छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान देते हुए, उन्हें सुना तथा समस्याओं का तुरन्त निराकरण करने हेतु प्रभारी अधीक्षक /जेलर को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल अपील के सम्बन्ध में भी पूछंताछ की गयी, प्रभारी अधीक्षक/जेलर द्वारा बताया गया कि सभी दोषसिद्ध बन्दियों द्वारा जेल अपील तथा निजी अपील दाखिल कर दी गयी है। प्रभारी जेलर, जिला कारागार बलिया को यह भी निर्देशित किया गया कि जिन बन्दियों के पास अपने मुकदमें की पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध नही है, उनसे प्रार्थना पत्र लेकर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया को प्राप्त करवाना सुनिश्चित करें, जिससे उनके मुकदमें की पैरवी हेतु अधिवक्ता नामित किया जा सके। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव हरिश कुमार, राजेन्द्र सिंह प्रभारी अधीक्षक/जेलर, श्रीमती रीना उपकारापाल, अमर सिंह, उपकारापाल, दीपक कुमार, मुन्ना लाल वर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें