: जनता महान शिक्षक,गजब का पैमाना जनता के पास,देखना होगा प्रधानमंत्री कौन?
Admin
Wed, Jun 5, 2024
बलिया। भारतीय लोकतंत्र वास्तव में महान है और देश की जनता उससे भी महान है। गजब का चुनाव परिणाम इसबार के चुनाव में दिया,कितना सटीक पैमाना है! स्वतंत्र किसी को भी नहीं छोड़ा ना ही एन डी ए को और ना ही इण्डिया गठबन्धन को और ना ही इण्डिया गठबन्धन के बड़े दलों को और ना ही एनडीए गठबन्धन के बड़े दलो को ।सबसे बड़ी पार्टी तो भारतीय जनता पार्टी को बना दिया लेकिन ना ही सत्ता में चैन से बैठने के लिए छोड़ा और ना ही आराम से प्रतिपक्ष में बैठकर नेता प्रतिपक्ष बनने को स्वतंत्र किया क्या नाप/तौल कर 240 सांसदों को सदन तक भेंजा।वही इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी को 99 सांसद जीता कर यह बताया कि 100 पूरा नहीं देंगे कि यह कह सकें कि तीन अंक में आ गये और हम बड़ी पार्टी बन गये,मार्केटिंग की तरह सामानों का मूल्य जैसे 999, 9999 तथा 999999 रखकर यह बताते हैं कि एक लाख पूरा नहीं है कुछ कम है।
इसी प्रकार तीसरी सबसे बड़ी पार्टी को दिलखोल कर सीटें 37 देकर समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव को भी जनता ने कहा है कि हर किसी को चौकाकर 37 सांसद जीत जाने के बाद भी अपनी भूमिका का निर्वहन कैसे करें सतर्क रहें ,ममता दीदी को भी 29 सीटें देकर उन्हें यह तो बता दिया कि आप भारतीय जनता पार्टी को तो राज्य में बढ़ने से रोक सकती हैं लेकिन ऐसा भी नहीं हो सकता कि आप इण्डिया गठबन्धन को हल्के हांथो में ले सकती हैं और केन्द्र में किसकी सरकार बनती है इस पर गम्भीरता से नजर रखने से वंचित हो सकती हैं आपको गम्भीर होकर अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा।डी एम के को तो 22 सीटें मिली है लेकिन 16 और 12 सीटें देकर चन्द्रा बाबु नायडू और नीतिश कुमार को नीति बनाने और नीतिगत निर्णय लेने के लिए बाध्य कर दिया है कि आप स्वतंत्र हैं जहां जिस गठबन्धन में चाहें रहें लेकिन आपको जनता के विश्वास को कायम रखना होगा और यह सुनिश्चित करना होगाकि जनता और प्रतिपक्ष के किसी नेता क अहित न हो उसे वेवजह प्रताड़ित व परेशान न किया जाय ! अब आप दोनों के उपर है कि आप चयन करें कि दोनों ही गठबन्धनों में से किस गठबन्धन के नेता को आप प्रधानमंत्री बनवाना चाहते हैं, आप दोनों ही के साथ किस दल या गठबन्धन ने अच्छा या बूरा किया है आप निर्णय लें,आप किंग मेकर की भूमिका में हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चन्द्रा बाबू नायडू को मंच पर जबरदस्ती बांह/बाजू खिंचकर बैठाएं जाने का वह वीडियो भी सभी को याद ही होगा कि कितने सम्मान के साथ मोदी जी नायडू बाबू को बैठा रहे थे।9 सांसद शिव सेना(उद्धव गुट )को और 8 सांसद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी NCP(शरद पवार गुट) को जनता ने दिया है और बताया है कि चुनाव चिन्ह और पार्टी का अधिकार चाहें जो जिसको दे दे लेकिन असली या प्रभावी वही है जो सही है। इसी प्रकार जनता ने शिव सेना शिन्दे को 7, लोक जनशक्ति पार्टी को 5 ही लड़ने पर 5,युवाजन श्रमिक YSRCP को 4,राष्ट्रीय जनता दल RJD को 4,इण्डियन मुश्मिल लिग को 3,आम आदमी पार्टी को 3, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा को 3,जनसेना पार्टी, CPI(ML) ,जनता दल सेक्युलर, VCK, CPI को 2-2 सीट और 17 क्षेत्रीय पार्टियों को एक एक तथा अपने दम पर निर्दल चुनाव लड़े 7 उम्मीदवार को संसद में जनता ने भेज कर यह बता दिया है कि असली लोकतंत्र में मालिक वही है। देखना होगा कि कौन कहां रहता है और किसकी सरकार बनती है और जनता के भविष्य को सवारने का जिम्मा किस नेता को मिलता है या देश का प्रधानमंत्री कौन बनता है।विज्ञापन
