: मतदाता जागरुकता कार्यक्रम 2024,लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अनेक कार्यक्रम
Admin
Thu, Mar 21, 2024
बलिया।जनपद में मतदान प्रतिशत को 60 से अधिक 75 फिसदी या इससे अधिक बढाने के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एंव निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम(SVEEP)के नोडल अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया रमेश सिंह ने आज अपने कक्ष में
पत्र प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहाकि एक एक वोट महत्वपूर्ण है एक वोट से हार भी हो सकती है और जीत भी इसलिए प्रत्येक मतदाता को अपना मत चुनावों में देना चाहिए इसलिए आगामी 1 जून को जनपद में होने वाले मतदान में अपने बलिया के एक एक मतदाता को अपना वोट डालकर अपने बलिया के बागी होने के इस उक्ति को सही साबित करना चाहिए कि "बागी बलिया तबे कहाई जब एक एक मतदाता के वोट दिआई" अथार्त सभी मतदाताओं चाहें,पहली बार मतदाता बने नवयुवक/युवती हों या अधिक उम्र के अनुभवी मतदाता सभी सपरिवार अपना वोट करे।उन्होंने मीडिया को भी सार्थक तरीके से वोट प्रतिशत को बढाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करने की अपील किया।
डी आई ओ एस/नोडल अधिकारी रमेश सिंह ने कहा कि 2607 बूथो में केवल 97 बूथ ऐसे हैं जहां का मतदान प्रतिशत फर्स्ट क्लास है जबकि सभी बूथों पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान होना चाहिए। इस कार्य हेतु क ई अन्य इंतजाम भी किए गये हैं और किए जा रहे हैं जनपद के 138 महाविद्यालयों को इस जागरुकता कार्यक्रम में सम्मिलित कराने और वहां के एन एस एस और एन सी सी के कैडेट/कार्यकर्ताओं को लोगों/मतदाताओं को जागृत करने में लगाए जाने का उल्लेख किया।इसके लिए मतदाता जागरुकता क्लब,फोरम,शपथ कार्यक्रम,पोस्टर प्रतियोगिता,मेंहदी प्रतियोगिता,रंगोली प्रतियोगिता,निबन्ध/क्वीज ,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ ही स्लोगन के प्रतिभाओं को आयोजित किया गया है।इसके अलावे संकल्प संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक और लखु फिल्म,आडियो और वीडियो सन्देश,चित्रकला,भाषण प्रयियोगिता और सोशल मीडिया ह्वाट एप,फेसबुक।ट्वीटर और यूट्यूब के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार कराया जायेगा।
साथ ही 30 मार्च को टाउन डिग्री चौराहे पर संकल्प संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक और मतदाता जागरुकता गीत प्रस्तुत किया जायेगा।6 अप्रैल को गुलाब देबी डिग्री कालेज पर संकल्प संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक व जागरुकता गीत प्रस्तुत किया जायेग।12 अप्रैल को कदम चौराहा पर संकल्प संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक एंव मतदाता जागरुकता गीत प्रस्तुत किया जायेगा।
जागरुकता हेतु विभिन्न स्तरों पर रैली का आयोजन करने की जानकारी दी जिसमें 2 अप्रैल को विद्यालय स्तर,9 को ग्राम पंचायत स्तर,16 को न्याया पंचायत स्तर,23 को विकास खण्ड स्तर 30 को तहसील स्तर और 7 म ई को जनपद स्तर पर विशाल जुलूस निकाला जायेगा।
विज्ञापन
