BREAKING NEWS

का स्थानान्तरण पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामना

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक,जुलूस में विवाद करने पर होगी कठोर कारवाई

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Advertisment

: 85 वर्ष से उपर के मतदाता अपने घर से डाल सकते हैं अपना मत

Admin

Mon, Mar 11, 2024
बलिया। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के नवीनतम दिशा निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त पचासी (85) वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं को मतदान करने के लिए पोस्ट बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी 85 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं को सूचित किया जाता है कि वह स्वेच्छा से पोस्ट बैलट के माध्यम से निवास स्थान पर मतदान करने हेतु निर्धारित फार्म- 12डी में आवेदन कर अपने निवास स्थान पर मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। उपरोक्त फार्म-12डी अधिसूचना जारी होने के पांच दिवसों के अंदर संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर 85 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं को उपलब्ध कराया जाएगा तथा भरा हुआ फॉर्म- 12डी प्राप्त किया जाएगा। उक्त फॉर्म 12डी भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.eci.gov.in के होमपेज पर मेनू के अंतर्गत candidate nomination and other forms के लिंक पर उपलब्ध है, जहां से इसे डाउनलोड करके और भरकर संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय में जमा किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें