: कल तीसरे चक्र का चुनाव 11 राज्यों की 93 सीटों पर कल मतदान
Admin
Mon, May 6, 2024
बलिया/नई दिल्ली।लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तीसरे चक्र में भाजपा के 82 और कांग्रेस के 68,सपा के 10,तृणमूल के 6 तथा शिवसेना उद्धव के 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। 7 केन्दीय मंत्री और 4 मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दाव पर है।
244 प्रताशियों पर अपराधिक केश दर्ज है जिसमें 172 पर हत्या,अपहरण,बलात्कार के गम्भीर आरोप हैं। 392 उम्मीदवार करोड़पति है जबकि दो उम्मीदवार बेहद गरीब हैं एक के पास 100 रुपये है जो महाराष्ट्र की कोल्हापुर सीट से प्रत्याशी हैं तथा दूसरे गुजरात की बारडोली सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ने अपनी सम्पत्ति2000 रुपये घोषित किया है।
सबसे अमीर उम्मीदवार पल्लवी श्रीनिवास डेंपो है जिनकी कुलसम्पत्ति 1361.68/करोड़ है। पढ़े लिखे की बात करें तो 591 स्नातक हैं जबकि 19 निरक्षण हैं। इस चक्र की सबसे हाट सीट गृहमंत्री की सीट गांधी नगर गुजरात है।
इसचक्र की उत्तर प्रदेश की संभल,हाथरथ,आगरा,फतेहपुर सीकरी,फिरोजाबाद,मैनपुरी एटा,बदायूं, आंवला और बरेली कुल10 सीटों पर चुनाव होगा।वहीं बिहार की झंझारपुर,सुपौल,अररिया,मधेपुरा और खगरिया कुल 5 सीटों पर मतदान होगा।
चौथे फेज में 13 म ई को 96,पांचवे में 20 म ई को 49 ,
छठवें में 25 म ई को 57 और सातवें चरण में 1 जून को 57 सीटों पर वोटिंग होगी। 4 जून को परिणाम घोषित होगा जिसका रुझान सुबह से ही आना शुरु हो जायेगा।
विज्ञापन
