: विधायक आशुतोष सिन्हा के बड़े पिता सुरेश चन्द्र का निधन
Wed, Aug 30, 2023
बलिया।एम एल सी आशुतोष सिन्हा के बड़े पिता जी सुरेश चन्द्र सिन्हा का रविवार को वाराणसी में निधन होगया है,दाह संस्कार और अन्य ईश्वरीय कार्य में व्यस्त होने के कारण विधायक जी अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहेंगे। इस दौरान पूजा तथा अन्य उससे सम्बन्धित कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के कारण फोन पर सम्पर्क करने में भी आपको कठिनाई होगी।सार्वजनिक जीवन से कुछ दिन अलग रहने के लिए विधायक जी ने अफसोस जाहिर किया है।
: महावीरी झण्डा जुलूस कल बुद्धवार को
Tue, Aug 29, 2023
बलिया।कल बुधवार को महावीरी झण्डा का ऐतिहासिक जुलूस निकलेगा,जिसके लिए वाहनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।25 जगहों से निकलेगा जुलूस,सबसे ज्यादा 10 जुलूस शहर से निकलेगा।सभी जुलूस के लिए अलग अलग मजिस्ट्रेट की तैनाती की ग ई है।जिलाधिकारी ने सभी अखाड़ेदारों और उनके साथ तैनात मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया है कि आपस में समन्वय बनाकर जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराएं।मजिस्ट्रेट भी जाकर अपने निर्धारित मार्ग को देख लें।
: अभिनव होम्यो हाल और क्लिनिक खुला
Tue, Aug 29, 2023
बलिया। होमियोपैथी के क्षेत्र में डां
अरुण कुमार सिंह और अभिषेक सिंह ने अपना नया क्लिनिक पुलिस अधीक्षक के आवास के पूरब (बगल में )खोला है।डां अरुण कुमार सिंह पहले टाउन हाल के पास बैठते थे और अब जिला चिकित्सालय रोड में बैठते थे अब एस पी आवास के पास भी बैठेंगे,डां अभिषेक सिंह भी पुलिस अधीक्षक आवास के पास वाले क्लिनिक में नित्य बैठेंगे।इस चेम्बर के उदघाटन के अवसर पर चिकित्सक, समाजसेवी और बहुत सारे लोग उपस्थित रहे। आगन्तुक का स्वागत डां अरुण कुमार सिंह स्वयं कर रहे थे। इस अवसर पर डां सन्तोष कुमार,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, जिलामंत्री डां राजेश पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र, मनियर अध्यक्ष अजय कुमार सिंह और अन्य बहुत सारे लोग उपस्थित रहे।चिकित्सक द्वय ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हम आने वाले सभी व्यक्तियों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायेंगे।