: बलिया के शिक्षक 20 को बदायूं में धरना देंगे
Tue, Sep 12, 2023
बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में लिया गया निर्णय कि बलिया के शिक्षक 19 को चलकर 20 को पहुंचेंगे बदायूं और वहां प्रान्तीय नेतृत्व तथा प्रदेश के सभी जनपदों के साथ धरना देंगे। शिक्षकों की मांग है कि बदायूं की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती को निलम्बित किया जाय और बदायूं के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा का निलम्बन बिना शर्त वापस हो। उक्त आशय कि एक बैठक स्थानीय अध्यापक भवन में की ग ई जिसमें सर्व सम्मति से बी एस ए बदायूं द्वारा वहां जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा के विरुद्ध की ग ई कार्रवाई की कड़ी निन्दा की ग ई और 5 सितम्बर के दिन जांच कर उसी दिन झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर निलम्बित किया जाना पूरे उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों और देश भर के शिक्षकों का अपमान बताया गया।साथ ही उस बदतमीज और गैर अनुशासित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल निलम्बित किए जाने की मांग उत्तर प्रदेश शासन और महानिदेशक बेसिक शिक्षा से किया है। बैठक में जनपद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र, जिलाकोषाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रसाद गुप्त,उपाध्यक्ष व बेरुआरबारी ब्लाक के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह, प्रवीण यादव,अजय सिंह हनुमान गंज,अजय सिंह मनियर,तुषार कान्त राय,अशोक यादव,बलवंत सिंह और उदय नारायण राम,अनिल पाण्डेय ,टुनटुन प्रसाद,सुनील सिंह, विद्या सागर दुबे,शशि कान्त ओझा, सन्तोष तिवारी बांसडीह,संजय दुबे,समरजीत बहादुर सिंह, शक्ति कुमार मिश्र, सतीश चन्द्र वर्मा,सैफुद्दीन अंसारी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और संचालन जिलामंत्री डां राजेश पाण्डेय ने किया।
: संत गणीनाथ जन्मोत्सव धूम-धाम से मना
Sat, Sep 9, 2023
बलिया।कदम चौराहा स्थित संत गणीनाथ मन्दिर में धूम-धाम से मनाया गया संत गणीनाथ का जन्मदिवस।मद्धेशिया कान्दू के कुल गुरु संत गणीनाथ मन्दिर प्रांगण में कान्दू विरादरी के लोग भजन-किर्तन करते हुए पूजन किए और एक दूसरे को बधाई देते हुए प्रसाद ग्रहण कराकर जन्मोत्सव मनाया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में विरादरी के साथ ही अन्य शुभचिंतक और आम नागरिक उपस्थित रहे जिसमें नगर पालिका परिषद ,बलिया के अध्यक्ष संत मिठाई लाल के साथ ही संत गणीनाथ मन्दिर कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
: बी एस ए बदायूं की प्रतिशोधवश संजीव शर्मा के विरुद्ध की गयी कारवाई से शिक्षक लामबन्द
Thu, Sep 7, 2023
लखनऊ/बलिया । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूँ द्वारा प्रतिशोध स्वरुप किए गये जिलाध्यक्ष बदायूँ संजीव शर्मा के विरुद्ध की ग ई कारवाई से बलिया जनपद सहित पूरा प्रदेश आक्रोशित है। 04 सितम्बर को प्रदेश व्यापी धरना दिए जाने के क्रम में बदायूँ में भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में धरना दिया जा रहा था जहां बी एस ए ने कहाकि बिना अनुमति धरना किया जा रहा है। जबकि पूरे प्रदेश में एक निश्चित प्रारुप पर सभी 75 जनपदों के बी एस ए को सूचना/अल्टीमेटम दे दिया गया था साथ ही बी एस ए द्वारा अनावश्यक वहां मौजूद प्रदेशीय अध्यक्ष डां दिनेश चन्द्र शर्मा से भी बदतमीजी से बात करते हुए उनके विरुद्ध भी कारवाई हेतु सम्भल जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा और बिना पत्रक लिए वहाँ से चली ग ई जो घोर अनुशासन हीनता के साथ ही मानवता के भी विपरीत है। बलिया जनपद के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बैठक कर बदायूँ बी एस ए के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई कर निलम्बित किए जाने की मांग की ग ई है ऐसा नहीं किए जाने पर प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा लिए जाने वाले निर्णय के साथ आन्दोलन करने का प्रस्ताव पारित किया है और कहा गया है कि इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। उल्लेखनीय है कि प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा बदतमीज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूँ की गैरजिम्मेदाराना व तानाशाही रवैया के खिलाफ प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाध्यक्ष और जिलामंत्री तथा प्रान्तीय कार्यसमिति की बैठक रविवार 10 सितम्बर को बुला ली गई है। जनपद बलिया की आज की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और संचालन जिलामंत्री डां राजेश पाण्डेय ने किया जिसमें सभी क्षेत्रीय इकाई के अध्यक्ष ,मंत्री और जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी अजय मिश्र, जितेन्द्र प्रताप सिंह अजय सिंह (द्वय) सुनील सिंह ,उदय नारायण राम,सुरेश आजाद,वीरेन्द्र प्रताप यादव, सुशील कुमार अजीत पाण्डेय, विद्या सागर दुबे,अनिल पाण्डेय, टुनटुन प्रसाद चन्द्रावती तिवारी, संगीता वर्मा,ज्ञानेन्द्र प्रसाद गुप्ता,सैफुद्दीन अंसारी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।