: राखी पर्व पर रोडवेज की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा
Mon, Aug 28, 2023
बलिया/लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शासन ने रक्षा बंधन पर्व पर भाई के घर जाने व आने तथा एक दिन रुककर भी आने पर उत्तर प्रदेश सरकार की बसों में यात्रा करने पर अब 29 अगस्त की मध्य रात्रि से 31 की मध्य रात्रि तक किराया नहीं देना होगा। मुख्यमंत्री की पहल पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने किया ऐलान। उक्त दिवस में चाहे जितनी बार और जहाँ भी जाना चाहें व वहाँ से वापिस आएं अब महिलाओं को टिकट नहीं खरीदना पड़ेगा यात्रा पूरी तरह मुफ्त होगी।
: आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
Tue, Aug 22, 2023
बलिया।
बांसडीह थानान्तर्गत खरौनी बांध गांव के अशोक यादव की भैंस की मौत बिजली गिरने से हो ग ई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक यादव पुत्र स्व० राजा यादव नित्य की भांति अपने भैंसो को चराने खीरु छपरा नम्बरी दियारे में चराने के लिए लेकर गये थे,सुबह 9 बजे के करीब तेज बारिश होने के चलते भैंसो को छोड़कर आबादी की तरफ जाकर छुप गये।थोड़ी ही देर बाद आकाशीय बिजली गिरने से अशोक यादव की भैंस
मौके पर ही मर ग ई । बताया जाता है कि अभी कुछ ही दिन पहले भैंस बच्चा दी थी और 5-6 लीटर दूध देती थी जिससे अशोक यादव के परिवार का गुजर-बसर होता था।भैंस पर बिजली गिरने से अशोक यादव के परिवार पर भी बज्रपात हो गया है।
: अरविंद उपाध्याय प्रधानाध्यापक का निधन
Mon, Aug 21, 2023
बलिया।शहर स्थित आवास से सुखपुरा(स्कूल) जा रहे प्रधानाध्यापक अरविंद उपाध्याय की जीरा बस्ती चौकी के पास बस से कुचलकर निधन हो गया।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित मर्चरी(चिराई घर) भेंज दिया।उधर खबर लगते ही बेरुआरबारी ब्लाक के शिक्षक प्रतिनिधि और शिक्षकों की भींड़ जिला अस्पताल पहुंच कर हाल-चाल जानने व एक दूसरे से विस्तृत जानकारी प्राप्त करने में लग गये।
प्राप्त खबर के अनुसार धक्का लग कर गिरने और पैर में चोट आने के बाद चालक बस लेकर भागने लगा जिससे पीछे का चक्का उनके उपरी हिस्से पर चढ़ गया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो ग ई । ब्लाक के शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह, मंत्री संजय दुबे ,चन्द्र कान्त पाठक,शैलेन्द्र यादव ,चन्दन सिंह और जिलामंत्री राजेश पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र सहित अन्य शिक्षक संघ के पदाधिकारी व शिक्षक मौके पर पहुंच गये,जानकारी के अनुसार 2 बजे के बाद पोस्टमार्टम किया जायेगा।उल्लेखनीय है कि उनके पीछे उनके दो पुत्र हैं और पत्नी हैं।