BREAKING NEWS

चित्तबड़ागांव पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से असलहा कारतूस बरामद किया

अब ई लाटरी से मिलेगा लाभ,पहले आओ पहले पाओ का सिद्धांत रहेगा कायम

लड़कों की तुलना में लड़कियों ने फिर बाजी मारी ,हाई स्कूल में लड़कियां काफी आगे रहीं

बलिया शहर के सभी एटीएम में कैश की अनुपलब्धता से नागरिकों को भारी असुविधा, क ई कार्य बाधित

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सभी थानों की पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरुक और बताया गया जरुरी नम्बर

Advertisment

हत्या का अभियुक्त गिरफ्तार : चित्तबड़ागांव पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से असलहा कारतूस बरामद किया

बलिया। थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद पिस्टल .32 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस .32 बोर बरामद ।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व धर पकड़/ गिरफ्तारी, तलाश वांछित अभियुक्त हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह तथा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह थाना चितबड़ागांव के कुशल नेतृत्व में थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है दिनांक 23.04.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरे पुत्र वैभव सिंह को पुरानी रंजीश की बात को लेकर मेरे भाई संजय सिंह पुत्र स्व0 रामदेव सिंह द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया है । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना में अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु टीमें लगा दी गई थी।

इसी क्रम में आज दिनांक 24.04.2026 को थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम के उ0नि0 अतुल कुमार मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र व विवेचना/गिरफ्तारी वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0- 46/2026 धारा- 109, 61(2) बी0एन0एस0 व 3/25 आयुध अधिनियम में क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिरी सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबन्धित 01 नफर अभियुक्त 1. संजय सिंह पुत्र स्व0 रामदेव सिंह निवासी सुजायत बगही थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया उम्र 45 वर्ष को ग्राम सुजायत सहाड़ी प्राचीन हनुमान मंदिर के पास समय लगभग 00.45 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 अदद पिस्टल .32 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

संबंधित अभियोग-

1.मु0अ0सं0- 46/2026 धारा -109, 61(2) बी0एन0एस0 व 3/25 आयुध अधिनियम थाना चितबड़ागांव बलिया

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1. संजय सिंह पुत्र स्व0 रामदेव सिंह निवासी सुजायत ,बगही थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया उम्र 45 वर्ष

बरामदगी-

01 अदद पिस्टल .32 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस .32 बोर

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

1. थानाध्यक्ष श्री बृजेश सिंह थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया

2. उ0नि0 श्री अतुल कुमार थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया

3. हे0का0 संतोष कुमार यादव थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया

4. म0का0 सरिता पटेल थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें