भारतीय स्टेट बैंक के ATM में कैश नदारत : बलिया शहर के सभी एटीएम में कैश की अनुपलब्धता से नागरिकों को भारी असुविधा, क ई कार्य बाधित
Ajay Mishra
Wed, Apr 22, 2026
बलिया। बलिया शहर में भारतीय स्टेट बैंक के ए टी एम का कैश न जाने कौन हजम कर गया या कैश भरने वाली उसकी ठेके की या उनकी अपनी ईकाई कैश भरने में असमर्थ है। सभी एटीएम में "नगदी देने में असमर्थ हैं" का बोर्ड लगा था या स्क्रीन पर डिसप्ले हो रहा है।
क ई नागरिकों ने शिकायत किया कि भारतीय स्टेट बैंक के सभी ATM में कैश की अनुपलब्धता मिली जिससे दवा खरीदने सहित क ई जरुरी कार्य रुक गये। लोगों का कहना था कि भारतीय स्टेट बैंक की यह स्थिति कभी कभी अनायास ही हो जाती है और जब ऐसा होता है तो 3-4 किलोमीटर के रेडियस में कहीं भी नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
