पशुपालक व किसानों के पशुओं के लिए एम्बुलेंस सेवा,1962डायल करें : पशु चिकित्सालय 3 किमी से अधिक दूरी पर होने पर 1962 पर फोन करके तत्काल सेवा सुविधा का लाभ ले सकते हैं
Sun, Aug 24, 2025
संवाददाता/ जितेन्द्र कुमार (जितू)
बलिया : पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सरकार ने पशुपालकों के लिए निःशुल्क एंबुलेंस सेवा 1962 शुरू की है। पशुपालक इस नंबर पर कॉल कर तत्काल चिकित्सा सेवा प्राप्त कर सकते हैं।
1962 निःशुल्क पशु चिकित्सा एंबुलेंस पर तैनात अंजनी कुमार के अनुसार, यह बीमारी संक्रामक है। यह मच्छर, मक्खी और कीटों के माध्यम से एक पशु से दूसरे पशु में फैलती है।
*बीमारी के प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं: -शरीर पर गांठें बनना
- तेज बुखार
- दूध उत्पादन में कमी
- आंख-नाक से स्राव
- चलने-फिरने में कठिनाई
समय पर इलाज न मिलने पर पशु की मृत्यु भी हो सकती है। बचाव के लिए पशुओं को मच्छर-मक्खियों से बचाकर रखें। बीमार पशु को अन्य पशुओं से अलग रखें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें।
विभाग ने रोग से बचाव के लिए वैक्सीन की व्यवस्था की है। पशुपालक नजदीकी पशु चिकित्सालय में टीकाकरण करा सकते हैं। अगर पशु चिकित्सालय 3 किलोमीटर से दूर है, तो 1962 पर संपर्क करें।
हाल ही में विजय प्रताप सिंह(फिरोजपुर), नंदलाल (चौरा) के और त्रिकालपुर की उर्मिला देवी आदि की शिकायतों पर टीम ने मौके पर पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण किया और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।
बलिया पुलिस लाईन सभागार में पुलिस पेन्शनर्स गोष्ठी आयोजित किया गया : गोष्ठी में पेन्शनर्स की समस्याओं के समुचित निस्तारण का दिया गया भरोसा,
Sun, Aug 24, 2025
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह
द्वारा पुलिस लाईन सभागार बलिया में पुलिस पेंशनर्स की बैठक आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस पेंशनर्स ने भाग लिया तथा अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिसे पुलिस अधीक्षक द्वारा ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनकी समस्या के संबंध में संबंधित अधिकारीगण/कर्मचारीगण से वार्ता कर समस्या के समुचित व समयबद्ध निस्तारण का भरोसा दिलाया
गया ।
बलिया पुलिस द्वारा पुलिस पेंशनर्स गोष्ठी का आयोजन किये जाने पर पुलिस पेंशनर्स के द्वारा पुलिस अधीक्षक बलिया का आभार प्रकट करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
उक्त गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर,क्षेत्राधिकारी सदर मो0 उस्मान, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव, प्रधान लिपिक सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें ।