BREAKING NEWS

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

हीटवेभ से बचाव के लिए प्रशासन सख्त,नागरिकों के लिए जरुरी निर्देश,लोगों से सावधानी वरतने की अपील

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाई ग ई,रामगोविन्द चौधरी ने दी बधाई,नेताओं में खुशी

परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी और बायोमैट्रिक अनिवार्य,15 केन्द्रों पर 38000 देंगे परीक्षा,25,26,27को परीक्षा

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

Advertisment

: शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए बलिया के बेसिक शिक्षा के समस्त संगठन हुए एकजुट

बलिया। बेसिक शिक्षा विभाग में डिजिटल उपस्थिति को लेकर जनपद के आम शिक्षकों का शासन से यह कहना है कि लम्बे समय से हमारी उचित मांगो को लम्बित रखा गया है और उनपर आश्वासन के बावजूद कोई सकारात्मक कारवाई नहीं की जा रही है उल्टे जबरदस्ती डिजिटल उपस्थिति जैसे अव्यावहारिक एवं अप्रायोगिक योजनाएं थोपी जा रही हैं। आम शिक्षकों का यह कहना है कि हमारे कार्य स्थल दूर-दराज,खराब रास्तों और प्राकृतिक बाधाओं के बीच स्थित है ऐसी स्थिति में बिना हमारी मांगो को पूरा किए बगैर डिजिटल उपस्थिति नहीं दी जायेगी। उक्त समस्याओं को लेकर शिक्षकों की भावना के अनुरुप जनपद के समस्त संगठनों के शीर्ष पदाधिकारीगण की एक बैठक 'जापलिंन गंज स्थित अध्यापक भवन में की ग ई और सभी संगठनों का एक संयुक्त मोर्चा गठित किया गया जिसका नाम "बेसिक शिक्षा परिषद संयुक्त मोर्चा " रखा गया और यह निर्णय लिया गया कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु हम सभी संकल्पित हैं सभी शिक्षक संगठन एक साथ रहकर शिक्षकों की मांगो को शासन से मनवाने का काम करेंगे। बैठक में डां राजेश पाण्डेय, रफिउल्लाह,अजय सिंह,राजेश सिंह, अजीत यादव ,सुशील पाण्डेय कान्ह जी,डॉ० घनश्याम चौबे,ओम प्रकाश तिवारी,निर्भय नारायण सिंह, समीर कुमार पाण्डेय, विनय राय,पंकज सिंह, अखिलेश सिंह, गणेश जी सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे,बैठक की अध्यक्षता जितेन्द्र सिंह और संचालन अजय मिश्र ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें