BREAKING NEWS

का स्थानान्तरण पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामना

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक,जुलूस में विवाद करने पर होगी कठोर कारवाई

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Advertisment

: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी से मिले आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त

लखनऊ।27फरवरी।उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी जी से आज उनके सरकारी आवास पर भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त श्री फिलिप ग्रीन ओएम ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश और ऑस्ट्रेलिया के मध्य यूपीजीआईएस-2023 तथा जीबीसी-4.0 में किये गये निवेश एवं निष्पादित एमओयू के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा आयात निर्यात के बारे में भी वैचारिक आदान प्रदान हुआ। इस अवसर पर श्री अंसारी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। इन संबंधों को प्रगाढ करने में उत्तर प्रदेश की हमेशा से सकारात्मक भूमिका रही है। ऑस्ट्रेलिया और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक साथ काम करने से दोनों देशों के राजनैतिक और आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे, जिससे रोजगार और विकास के नए द्वारा खुलेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में उत्तर प्रदेश अन्य क्षेत्रों में भी आस्ट्रेलिया के साथ बेहतर सम्भावनाएं तलाशने का प्रयास करेगा। इस मौके पर श्री अंसारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को नये आयाम मिल रहे हैं और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भारत और आस्ट्रेलिया के संबंधों को हर स्तर पर आगे बढ़ाने में उत्तर प्रदेश अपनी अहम भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने उत्तर प्रदेश द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की सराहना की और आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के साथ आयात-निर्यात से लेकर निवेश एवं औद्योगिक संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया उच्चायोग के सीनियर सेक्रेटरी, श्री माइकल रीस, सेकंड सेक्रेटरी श्री टॉम ओवर्टन क्लार्क तथा सीनियर रिसर्च ऑफिसर सुश्री वंदना सेठ उपस्थित थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें